खबर वर्ल्ड न्यूज-बलरामपुर। जुआ के सजे अड्डे पर पुलिस ने छापेमारी की है। इस कार्रवाई में पुलिस ने 11 जुआरियों को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही 52 पत्ती के साथ नगदी जब्त किया गया है। यह मामला बलरामपुर थाना क्षेत्र के भनौरा गांव के सतीसेमर पारा का है।
जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने ग्राम भनौरा के सतीसेमर पारा में घेराबंदी कर रेड की। मौके पर 52 पत्तियों के ताश से जुआ खेलते हुए 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से कुल 88,200 रुपये जब्त किए गए। मामला छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3 के तहत दर्ज कर विवेचना में लिया गया। आरोपियों का जुर्म जमानतीय होने से सभी को गिरफ्तार कर जमानत मुचलके पर छोड़ा गया है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम-
जुआ खेलते पकड़े गए आरोपियों में रामदास गुप्ता (42 वर्ष), सुग्रीव (35 वर्ष), खलील अंसारी (42 वर्ष), मनौवर अंसारी (42 वर्ष), विकास कुमार गुप्ता (41 वर्ष), पांडु राम (40 वर्ष), श्यामगुप्ता (45 वर्ष), रामेश्वर सिंह (25 वर्ष), प्रमोद टोप्पो (37 वर्ष), महिपाल कुजूर (55 वर्ष), संजय प्रसाद गुप्ता (40 वर्ष) हैं।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज

