खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर संभाग में सनातनियों का प्रमुख त्योहार धनतेरस,छोटी दीपावली, लक्ष्मीपूजा दीपावली, गोवर्धन पूजा,भाईदूज पांच दिनों तक मनाए जाने वाले दीपोत्सव का त्योहार मनाया जा रहा है। बस्तर पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. ने इस शुभ अवसर पर अपने शुभकामना संदेश में क्षेत्र वासियों को दीपावली की बधाई और शुभकामनाएं दी है।
उन्होंने कहा कि बस्तर संभाग में शांतिपूर्ण ढंग से दीपावली एवं अन्य त्योहारों का संपन्न हुआ, आने वाले त्योहारों को भी इसी तरह आपसी भाई-चारा और सौहार्द्र के साथ मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता कानून व्यवस्था का पालन करें, जिससे क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहेगी । उन्होंने कहा कि त्योहारों पर अतिरिक्त पुलिस बल लगाए गए थे, जिससे त्यौहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। व्यावसायिक क्षेत्रों एवं बाजार स्थलों पर अच्छी भीड एवं खरीदारी हुई, इस दाैरान माहौल पूरी तरह से शांतिपूर्ण रहा। पुलिस द्वारा दीपावली पर जुआ-सट्टा पर निगरानी के लिए विशेष टीम बनाए गए थे, साथ ही दीपावली के भीड़ भाड़ को ध्यान में यातायात पुलिस द्वारा ट्रैफिक व्यवस्था एवं पार्किंग की उचित व्यवस्था की गई थी।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज

