खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। PM मोदी ने छत्तीसगढ़वासियों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होने X पोस्ट में लिखा, समस्त छत्तीसगढ़वासियों को राज्य के स्थापना दिवस पर मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। वैभवशाली लोक परंपरा और जनजातीय संस्कृति के अद्भुत संगम से सजा यह प्रदेश विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ता रहे, यही कामना है।
देश के 26वें राज्य छत्तीसगढ़ का आज एक नवंबर को स्थापना दिवस है। छत्तीसगढ़ ने अपना 24 साल का सफर पूरा कर लिया। इस राज्य का गठन 1 नवंबर, 2000 को मध्य प्रदेश से अलग कर किया गया था। छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश राज्य का करीब 30 फीसदी हिस्सा है। इस मौके पर आज नया रायपुर में शाम 6.30 बजे दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित जाएगा। इस दौरान नया रायपुर के एकात्म पथ में 11 हजार दीप जलेंगे। वहीं, CM विष्णु देव साय भी दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज

