खबर वर्ल्ड न्यूज-राजनांदगांव। ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग में दोगुना मुनाफा का झांसा देकर 2 लाख 10 हजार रुपए की ठगी कर ली गई। मामले की शिकायत पीड़ित ने कोतवाली थाने में दर्ज कराई है। इसके बाद पुलिस ने संबंधित फोन नंबर्स के आधार पर धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
पीड़ित छत्रपाल साहू ने अपनी शिकायत में बताया कि उन्हें ऑईफोरेक्स नामक कंपनी से लगातार फोन कॉल आया। जिसमें ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग की जानकारी दी गई। बातचीत के बाद उन्होंने डीमैट एकाउंट भी ओपन करा लिया। जिसमें बारी-बारी से शेयर ट्रेडिंग के लिए कुल 2 लाख 10 हजार रुपए पेमेंट किया। लेकिन स्कीम के मुताबिक रकम वापस नहीं किया गया। रकम विड्राल करने की बात कहने पर आना कानी करने लगे। इससे उन्हें ठगी का एहसास हुआ। जिसके बाद कोतवाली पहुंचकर उन्होंने मामले की शिकायत की। इसके बाद जांच की जा रही है।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज

