खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर सांसद महेश कश्यप ने क्षेत्रवासियों को दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी है। प्रदेश वासियों सहित क्षेत्रवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की मंगल कामना की है।
नागरिकों से सांसद ने कहा है कि दीपावली खुशियां बांटने का पर्व है। वंचितों, जरूरतमंदो के जीवन में खुशियों की ज्योत जलाकर पर्व को मनाया जाना चाहिए। सांसद कश्यप ने कहा कि दीपावली धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक त्यौहार है। यह लोगों को एक साथ लाने का उत्सव है। दीपावली का पर्व बताता है कि छोटे-छोटे दीप भी एकजुट होकर अंधकार को पराजित कर सकते हैं। उसी तरह हम सब भी मिलकर राष्ट्र और समाज की समस्याओं और चुनौतियों का समाधान कर सकते हैं।
दीपावली का पर्व नव-निर्माण के संकल्प का अवसर है। बस्तर सांसद ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि दीपावली का उत्सव अनुशासित, शुद्ध, स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण में मनाएं। उत्साह, उमंग के साथ समाज में भाईचारे और सद्भाव की गौरवशाली परंपराओं को मजबूत बनाने में योगदान दें।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज

