खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले के भाजपा काेषाध्यक्ष रजनीश पानीग्राही ने बस्तर के दुरूह इलाकाें में अपनी प्रखर खाैजूदगी के साथ कार्य कर रहे समस्त कर्मठ मेहनती कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियाें एवं बस्तर के माटी पुत्र क्षेत्रवासियों को श्रीशुभ दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई देते हुए सुख, समृद्धि और खुशहाली की मंगल कामना की है। उन्हाेने बताया कि श्रीशुभ दीपावली पर्व के बाद बस्तर के ग्रामीण इलाकाें में परंपरानुसार कृषि औजाराें एवं गौ-माता की पूजा-अर्चना कर पशुधन को खिचड़ी खिलाकर बड़े हर्षाेल्लास के साथ अपने समाज के सगाजनों को न्योता देकर आपसी सद्भाव व सामाजिक समरसता के साथ बस्तर का लाेकपर्व दियारी त्यौहार मनाते हैं। बस्तरवासियाें काे श्रीशुभ दीपावली पर्व के साथ ही आगामी बस्तर का लाेकपर्व दियारी की भी अग्रीम हार्दिक शुभकामनाएं।
रजनीश पानीग्राही बताया कि बस्तर काे मां दंतेश्वरी, माता मावली, श्रीजगन्नाथ स्वामी का आशिर्वाद प्राप्त है, जहां श्रीजगन्नाथ हाेंगे वहां स्वाभाविक ताैर पर महालक्ष्मी का वास हाेता है, इसी लिए बस्तर की धरा बहुमूल्य खनिज एवं वन संपदा से परिपूर्ण है, इसके साथ ही बस्तर की अनूठी सांस्कृतिक व पारंपरिक विरासत अपने आप में संमृद्ध है, यह महालक्ष्मी के आशिर्वाद के बिना संभव ही नही है। उन्हाेने बताया कि बस्तर के तीज-त्यौहार व मेला-मड़ई में हमारे देवी-देवताओं का महत्व बस्तर के समृद्ध संस्कृतिक परंपरा के साक्षी हैं। कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को दीपावली का पर्व में मां महालक्ष्मी की आराधना के साथ बस्तर में नई फसल का आगमन हाेता है। धान की नई फसल काे मां अंन्नपूर्णा महालक्ष्मी कहा जाता है, इसके घर में प्रवेश के साथ ही बस्तर में लक्ष्मी जगार, तुलसी विवाह का आयोजन शुरू हाे जायेगा।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज

