खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले के लोहंडीगुड़ा, बकावण्ड, तोकापाल, बास्तानार ओर जगदलपुर विकासखंड के 5 शिक्षकों और 3 चपरासी को लगातार गैरहाजिर रहने और कार्य में लापरवाही के कारण सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी बलीराम बघेल ने छग शासन तथा कलेक्टर के निर्देश के बाद सभी 8 शासकीय सेवकों को पदच्युत करने का आदेश जारी किया है। इनमें सभी 5 सहायक शिक्षक एलबी हैं।
लोहण्डीगुड़ा ब्लाक के प्राथमिक शाला डेंगपारा गढ़िया की श्रीमती सुचिता बैरागी (लकड़ा), बकावण्ड विखं के प्राथमिक शाला नवीन चोलनार की श्रीमती अंबा ध्रुव, बास्तानार विखं के प्राथमिक शाला कुम्हार साडरा के देवेन्द्र कुमार प्रधान तथा प्राथमिक शाला काकलुर के सतीश किस्पोट्टा तथा जगदलपुर विखं के प्राथमिक शाला उपनपाल में पदस्थ श्रीमती पुष्पलता नायक शामिल हैं। इनके अलावा बर्खास्त किए गए भृत्य में बकावण्ड विखं के माध्यमिक शाला नरावण्ड के राजेश्वर सिंह ठाकुर, तोकापाल विखं के माध्यमिक शाला तरईगुड़ा के हेमंत सिरदार तथा बास्तानार विखं के माध्यमिक शाला तिरथुम की कु. ज्योति कश्यप शामिल हैं।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज

