बर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले में संचलित महत्वाकांक्षी परियाेजना उन्नति के लिए महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत वित्तीय वर्ष में 100 दिन पूर्ण किए 18 से 35 वर्षीय श्रमिको को मछली पालन विषय पर 10 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान आरसेटी बीजापुर में प्रशिक्षण दिया गया है। कलेक्टर संबित मिश्रा के मार्गदर्शन में 18 सितंबर से आयोजित इस प्रशिक्षण में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग एवं अन्य विभागीय गरीबी उन्मूलन योजनाओं और कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी साझा की गई।
बीजापुर जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी हेमंत रमेश नंदनवार ने आज शानिवार काे बताया कि प्रोजेक्ट उन्नति परियोजना का मुख्य उद्देश्य बढ़ती हुई अर्थ व्यवस्था में अकुशल श्रमिकों को प्रशिक्षण देकर कौशल उन्नयन करना है ताकि आय का स्थायी साधन प्राप्त हो सकें। इस प्रशिक्षण में कुल 37 जाब कार्डधारी परिवार के श्रमिक आवासीय प्रशिक्षण प्राप्त किए, जिन्हें धमतरी से आए मास्टर ट्रेनर अविलाश निषाद द्वारा मछली पालन की बारीकियों से अवगत कराया गया। इसी कड़ी में नैमेड स्थित हेचरी ले जाकर प्रायोगिक रूप मछली बीज तैयार करने की विधि का अवलोकन कराते हुए मछली पालन हेतु तालाब की साइज और मछली पालन की वैज्ञानिक विधि की विस्तृत जानकारी दी गई।
Trending
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज
- मुख्यमंत्री साय आज करेंगे डिजिटल क्रिएटर्स का सम्मान…

