खबर वर्ल्ड 24-राकेश पांडे-सुकमा। जिले के पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस सुकमा द्वारा चलाये जा रहे राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 के तहत यातायात पुलिस सुकमा द्वारा दोरनापाल में ड्रायविंग लायसेंस शिविर आयोजित किया गया। इसके साथ ही वाहन चालकों का प्रशिक्षण व वाहन बीमा पर कार्यशाला भी आयोजित किया गया। शिविर में युवाओं ने ड्रायविंग लायसेंस बनवाने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। लगभग 130 व्यक्तियों ने ड्रायविंग लायसेंस बनवाने ऑनलाईन और ऑफलाइन लाईन पंजीयन कराया।
कार्यक्रम में वाहन चालकों को यातायात के नियमों की जानकारी के साथ-साथ वाहन बीमा की अनिवार्यता के बारे में जानकारी दी गई एवं वाहन चलाने के नियमों के बारे में भी जानकारी दी गई। पुलिस विभाग और परिवहन विभाग, शिक्षा विभाग के साथ मिलकर संयुक्त कार्यवाही कर नाबालिक बच्चों को यातायात नियमों के बारे में समझाईश दिया गया। यातायात जागरूकता रथ के माध्यम से दोरनापाल में यातायात पुलिस सुकमा द्वारा वाहन चालकों को लाउड स्पीकर के माध्यम से यातायात के नियमों की जानकारी दी गई तथा आम नागरिकों एवं दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाकर वाहन चलाने एवं चारपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट धारण कर वाहन चलाने, वाहनों में ओव्हर लोडिंग नही करने, तेजगति वाहन नही चलाने, नशे की हालत में वाहन नही चलाने आदि यातायात नियमों का पालन करने संबंधी जानकारी दी गई व यातायात जागरूकता पाम्प्लेट्स वितरण किया गया। उक्त शिविर में जिला परिवहन अधिकारी एसबी रावटे, उप पुलिस अधीक्षक सपन चौधरी, थाना प्रभारी दोरनापाल़ व स्टाफ, यातायात प्रभारी व यातायात की टीम एवं परिवहन विभाग के स्टाफ़ उपस्थित थे।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन
- भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध बिजली कर्मचारी संघ महासंघ की मुंगेली जिला कार्यकारिणी का गठन

