खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। त्योहारी सीजन के दौरान प्रदेश में ट्रेनों के रद्द होने का क्रम जारी है। रेलवे ने दुर्ग-निजामुद्दीन एक्सप्रेस समेत कुल 15 ट्रेनें रद करने का निर्णय लिया है। सिकंदराबाद मंडल के अंतर्गत विजयवाड़ा-काजीपेट-बल्लारशाह सेक्शन के विभिन्न स्टेशनों में नई लाइन कमीशनिंग के लिए प्री-एनआई व एनआई का कार्य किया जाएगा।
इसके चलते 11 एक्सप्रेस ट्रेनों को रद करने के साथ ही दो ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाने की घोषणा की है। दूसरी तरफ उत्तर रेलवे के दिल्ली रेल मंडल में पलवल और न्यू पृथला जंक्शन यार्ड को जोड़ने का काम कराने रेलवे ने चार एक्सप्रेस ट्रेनों को रद कर दिया है, जबकि छह ट्रेनों के रास्ते में बदलाव किया है।
दुर्ग से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 22867 दुर्ग-निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस छह, 10 और 13 सितंबर को रद रहेगी।इसी तरह से निजामुद्दीन से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 22868 निज़ामुद्दीन-दुर्ग एक्सप्रेस सात व 14 सितंबर,दुर्ग से रवाना होने वाली 20847 दुर्ग-शहीद कैप्टन तुषार महाजन (उधमपुर) एक्सप्रेस 11 सितंबर,शहीद कैप्टन तुषार महाजन (उधमपुर) से रवाना होने वाली 20848 शहीद कैप्टन तुषार महाजन (उधमपुर)-दुर्ग एक्सप्रेस छह व 13 सितंबर को रद रहेगी।
Trending
- 13 दिन की नवजात बच्ची को गोद में लेकर आमरण अनशन पर बैठीं भाजपा पार्षद, NH-30 की करोड़ों की शासकीय जमीन पर कब्जे का आरोप
- ‘जनदर्शन’ में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुलझाने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मौके पर की पहल
- उद्योग और निवेश का नया हब बना छत्तीसगढ़
- जनदर्शन में जरूरतमंदों को मिला मुख्यमंत्री का संबल, उपचार के लिए तत्काल प्रदान की आर्थिक सहायता
- ऑनलाइन टोकन व्यवस्था बनी किसानों के लिए राहत, घर बैठे टोकन से धान बेचना हुआ आसान
- पीएम सूर्य घर योजना से कमल सेठिया के घर रोशन हुआ सौर ऊर्जा का उजाला, बिजली बिल में मिलेगी बड़ी राहत
- सेवा सेतु केंद्र बना ग्रामीणों के लिए सुविधाओं का सेतु, यमुना मंडावी को 15 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र
- आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी

