खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। खरसिया थाना क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण और बिक्री पर सख्त कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस कप्तान दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन और एसडीओपी प्रभात कुमार पटेल के मार्गदर्शन में अवैध शराब के खिलाफ चलाए गए इस अभियान में तीन अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की गई।
ग्राम गीधा बेलभाठा में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 02 सितंबर को गिरधारी डनसेना के घर पर छापेमारी की। मौके पर आरोपी को रंगे हाथ महुआ शराब बनाते हुए पकड़ा गया। गिरधारी डनसेना के घर से 24 लीटर महुआ शराब, जिसमें 12 प्लास्टिक बोतलों में 2-2 लीटर और एक 15 लीटर का कंटेनर शामिल है, बरामद किया गया। इसके अलावा शराब बनाने के उपकरण और 2000 रुपये नकद भी जब्त किए गए। उसी दिन, ग्राम गीधा बेलभाठा में ही शिव प्रसाद डनसेना के घर पर भी छापेमारी की गई।
शिव प्रसाद को भी शराब बनाते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। इस छापेमारी में पुलिस ने 41 लीटर महुआ शराब जब्त की, जिसमें 15 बोतलें और एक 15 लीटर का कंटेनर शामिल थे। इसके अलावा शराब बनाने के उपकरण और 2500 रुपये नकद भी बरामद किए गए। 03 सितंबर को ग्राम आमाडोल में पुलिस ने मोहन पटेल के खिलाफ कार्रवाई की।
आरोपी अपने होटल में महुआ शराब लेकर बेचने जा रहा था। पुलिस ने उसके पिट्ठू बैग से 9 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की, जिसकी कीमत 1800 रुपये बताई गई है। इन सभी मामलों में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर कार्यवाही की।
Trending
- 13 दिन की नवजात बच्ची को गोद में लेकर आमरण अनशन पर बैठीं भाजपा पार्षद, NH-30 की करोड़ों की शासकीय जमीन पर कब्जे का आरोप
- ‘जनदर्शन’ में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुलझाने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मौके पर की पहल
- उद्योग और निवेश का नया हब बना छत्तीसगढ़
- जनदर्शन में जरूरतमंदों को मिला मुख्यमंत्री का संबल, उपचार के लिए तत्काल प्रदान की आर्थिक सहायता
- ऑनलाइन टोकन व्यवस्था बनी किसानों के लिए राहत, घर बैठे टोकन से धान बेचना हुआ आसान
- पीएम सूर्य घर योजना से कमल सेठिया के घर रोशन हुआ सौर ऊर्जा का उजाला, बिजली बिल में मिलेगी बड़ी राहत
- सेवा सेतु केंद्र बना ग्रामीणों के लिए सुविधाओं का सेतु, यमुना मंडावी को 15 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र
- आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी

