खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले से बड़ाजी थाना क्षेत्र के छापर भानपुरी में एक युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने पहले युवती को बहला फुसलाकर मिलने के लिए बुलाया और फिर उसके साथ दरिंदगी की। घर पहुंचने पर युवती ने सारी बात परिजनों को बताई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मामले की जानकारी देते हुए बड़ाजी थाना प्रभारी रवि बैगा ने बताया कि छापर भानपुरी निवासी श्यामलाल कश्यप 19 वर्ष जो कुली मजदूरी का काम करता था, उसने अपने गांव की ही एक युवती से पहले दोस्ती की और फिर उसे प्रेमजाल में फंसाकर मिलने बुला लिया। श्यामलाल ने युवती से शादी का झूठा वादा किया। आरोपी के द्वारा युवती को फोन कर मिलने के लिए बुलाया। युवती मिलने के लिए जैसे ही आई युवक ने उसे अपने रिश्तेदार के घर गोमियापाल ले गया। जहां चार दिनों तक उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म करने के बाद उसे छोड़ दिया। युवती अपने घर पहुंच परिजनों को अपने साथ हुए हादसे के बारे में बताया। परिजनों ने बड़ाजी थाना में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामले में सक्रियता दिखाते हुए 24 घंटे के अंदर आरोपी को धर दबोचा और उसे जेल भेज दिया।
Trending
- 13 दिन की नवजात बच्ची को गोद में लेकर आमरण अनशन पर बैठीं भाजपा पार्षद, NH-30 की करोड़ों की शासकीय जमीन पर कब्जे का आरोप
- ‘जनदर्शन’ में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुलझाने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मौके पर की पहल
- उद्योग और निवेश का नया हब बना छत्तीसगढ़
- जनदर्शन में जरूरतमंदों को मिला मुख्यमंत्री का संबल, उपचार के लिए तत्काल प्रदान की आर्थिक सहायता
- ऑनलाइन टोकन व्यवस्था बनी किसानों के लिए राहत, घर बैठे टोकन से धान बेचना हुआ आसान
- पीएम सूर्य घर योजना से कमल सेठिया के घर रोशन हुआ सौर ऊर्जा का उजाला, बिजली बिल में मिलेगी बड़ी राहत
- सेवा सेतु केंद्र बना ग्रामीणों के लिए सुविधाओं का सेतु, यमुना मंडावी को 15 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र
- आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी

