खबर वर्ल्ड न्यूज-भरतपुर। शिक्षक दिवस पर भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र के भरतपुर ब्लाक के नगर पंचायत जनकपुर में गुरुवार को शिक्षक सम्मान समारोह के साथ ही बोर्ड परीक्षा 12 वीं व 10 वीं में भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र में अव्वल आने वाली छात्राओं को स्कूटी प्रदान किया जाएगा।
कार्यक्रम के सम्बंध में जानकारी देते हुए विकासखंड शिक्षा अधिकारी इस्माइल खान ने बताया कि भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र से विधायक व पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम का आयोजन जनकपुर के शासकीय नवीन महाविद्यालय प्रांगण में गुरुवार को दोपहर 1 बजे से कार्यक्रम आयोजित होगा।
कार्यक्रम में गत वर्ष सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों व शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही विधायक श्रीमती रेणुका सिंह द्वारा किए गए वादे के अनुरूप 10 वीं व 12 वीं कक्षा के टॉपर छात्रों को स्कूटी प्रदान की जाएगी। गौरतलब है कि विधायक रेणुका सिंह ने बोर्ड परीक्षाओं के शुरुआत के दौरान यह घोषणा की थी कि, 10वीं व 12वीं में भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र में टॉपर आने वाले छात्र छात्राओं को स्कूटी या बाइक प्रदान किया जाएगा। मई में बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित हुए जिसमें दो छात्राओं ने पूरे विधानसभा क्षेत्र में टॉप किया।
Trending
- 13 दिन की नवजात बच्ची को गोद में लेकर आमरण अनशन पर बैठीं भाजपा पार्षद, NH-30 की करोड़ों की शासकीय जमीन पर कब्जे का आरोप
- ‘जनदर्शन’ में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुलझाने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मौके पर की पहल
- उद्योग और निवेश का नया हब बना छत्तीसगढ़
- जनदर्शन में जरूरतमंदों को मिला मुख्यमंत्री का संबल, उपचार के लिए तत्काल प्रदान की आर्थिक सहायता
- ऑनलाइन टोकन व्यवस्था बनी किसानों के लिए राहत, घर बैठे टोकन से धान बेचना हुआ आसान
- पीएम सूर्य घर योजना से कमल सेठिया के घर रोशन हुआ सौर ऊर्जा का उजाला, बिजली बिल में मिलेगी बड़ी राहत
- सेवा सेतु केंद्र बना ग्रामीणों के लिए सुविधाओं का सेतु, यमुना मंडावी को 15 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र
- आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी

