खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। मूक बधिर युवती एक युवक के वहशीपन का शिकार हो गई। घर मे अकेली युवती के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। सूनेपन का फायदा उठाकर आरोपी ने रविवार शाम को वारदात को अंजाम दिया।
पीड़िता अपने भाई और भाभी के साथ घर में रहती है। रविवार शाम को भाई और भाभी किराना सामान लेने के लिए बाजार गए हुए थे। इसी दौरान पड़ोसी युवक मूक-बधिर युवती के घर पहुंचा। उस वक्त वह घर के पास बाड़ी में काम कर रही थी, तभी आरोपी ने दुष्कर्म किया।
युवती के भाई-भाभी जब घर पहुंचे तब वह रो रही थी, पूछने पर पीड़िता रोती हुई आरोपी के घर ले गई। वहां वह चीख-पुकार मचाने लगी। इस दौरान गंदी हरकत करने की जानकारी दी। इसके बाद भाई और भाभी पीड़िता को कोतरा थाने लेकर पहुंचे, जहां आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।शिकायत के बाद आरोपी के घर और आसपास छापेमारी की गई। आरोपी को उसके घर से पकड़ा गया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
Trending
- 13 दिन की नवजात बच्ची को गोद में लेकर आमरण अनशन पर बैठीं भाजपा पार्षद, NH-30 की करोड़ों की शासकीय जमीन पर कब्जे का आरोप
- ‘जनदर्शन’ में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुलझाने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मौके पर की पहल
- उद्योग और निवेश का नया हब बना छत्तीसगढ़
- जनदर्शन में जरूरतमंदों को मिला मुख्यमंत्री का संबल, उपचार के लिए तत्काल प्रदान की आर्थिक सहायता
- ऑनलाइन टोकन व्यवस्था बनी किसानों के लिए राहत, घर बैठे टोकन से धान बेचना हुआ आसान
- पीएम सूर्य घर योजना से कमल सेठिया के घर रोशन हुआ सौर ऊर्जा का उजाला, बिजली बिल में मिलेगी बड़ी राहत
- सेवा सेतु केंद्र बना ग्रामीणों के लिए सुविधाओं का सेतु, यमुना मंडावी को 15 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र
- आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी

