खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम दौलत राम पोर्ते, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन लाल पाटले तथा नगर पुलिस अधीक्षक राजेश देवांगन के पर्यवेक्षण मे अपराधो एवं नशे के कारोबारी पर अकुंश लगाने हेतू व निजात अभियान के तहत् थाना पुरानी बस्ती पुलिस के कार्य से अवैध रूप से गांजा जैसे मादक पदार्थ को बिक्री करने के लिए रखे आरोपी को गिरफतार करने मे सफलता प्राप्त हुई। मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि बंधवा तालाब शिव मंदिर के पीछे एक व्यक्ति खड़ा है जिसका उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष, इकहरा बदन,पीला रंग का टी शर्ट,भुरा फुल पैंट पहना है,अपने पास सफेद रंग के प्लास्टिक के थैला में मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री करने के लिए ग्राहक के तलाश में खड़ा है।
सूचना पर तत्काल वरिष्ठ कार्यालय को सुचना देकर गवाहो एवं सम्पूर्ण विवेचना कीट के रेड कार्यवाही हेतू बंधवा तालाब शिव मन्दिर के पास पहूंचा जहां मुखबिर द्वारा बताये गये हुलिया का ब्यक्ति खड़ा मिला पुछताछ करने पर अपना नाम भक्त राज घोष उर्फ राजा पिता जोधु गोपाल घोष उम्र 28 वर्ष निवासी जीएस सुपरमार्केट के सामने बंधवा पारा थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर छत्तीसगढ़का रहने वाला होना बताया तथा तलाशी दौरान आरोपी के कब्जे से अवैध रूप से गंजा जैसे मादक पदार्थ कुल 3किलो 500 ग्राम कीमती 42000 रुपए रखा पाया गया। आरोपी को विधिवत दिनांक 02.09.2024 गिरप्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
नाम आरोपीः- भक्त राज घोष उर्फ राजा पिता जोधु गोपाल घोष उम्र 28 वर्ष निवासी जी,एस सुपर मार्केट के सामने बंधवा पारा थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर छत्तीसगढ़।
Trending
- 13 दिन की नवजात बच्ची को गोद में लेकर आमरण अनशन पर बैठीं भाजपा पार्षद, NH-30 की करोड़ों की शासकीय जमीन पर कब्जे का आरोप
- ‘जनदर्शन’ में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुलझाने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मौके पर की पहल
- उद्योग और निवेश का नया हब बना छत्तीसगढ़
- जनदर्शन में जरूरतमंदों को मिला मुख्यमंत्री का संबल, उपचार के लिए तत्काल प्रदान की आर्थिक सहायता
- ऑनलाइन टोकन व्यवस्था बनी किसानों के लिए राहत, घर बैठे टोकन से धान बेचना हुआ आसान
- पीएम सूर्य घर योजना से कमल सेठिया के घर रोशन हुआ सौर ऊर्जा का उजाला, बिजली बिल में मिलेगी बड़ी राहत
- सेवा सेतु केंद्र बना ग्रामीणों के लिए सुविधाओं का सेतु, यमुना मंडावी को 15 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र
- आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी

