4 जून को होगा 168 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में कल तीसरे चरण के लिए 7 लोकसभा सीटों रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, दुर्ग, जांजगीर-चांपा और सरगुजा में वोटिंग हुई। इन सात लोकसभा सीटों में 168 प्रत्याशी मैदान पर हैं। 4 जून को मतगणना होगी।
वहीं चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार छतीसगढ़ की 7 सीटों पर 71।06 % मतदान हुआ है। सबसे कम बिलासपुर में 63.95% मतदान हुआ है। वहीं सबसे ज्यादा 78.78% मतदान सरगुजा और रायगढ़ 78.43 % में लोकसभा में हुआ है।
देखें कहां कितना प्रतिशत हुआ मतदान
बिलासपुर लोकसभा में – 63.95% मतदान
दुर्ग लोकसभा में – 72.29% मतदान
जांजगीर लोकसभा में – 65.92% मतदान
कोरबा लोकसभा में– 75.56% मतदान
रायगढ़ लोकसभा में– 78.43 % मतदान
रायपुर लोकसभा में – 66.02% मतदान
सरगुजा लोकसभा में– 78.78% मतदान

