खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। लोकसभा चुनाव- 2024 के तीसरे चरण का चुनाव प्रचार रविवार शाम छह बजे थम गया। तीसरे चरण में 11 राज्यों की 92 सीटों सात मई मतदान होंगे। इस चरण में कुल 1300 से अधिक उम्मीदवार मैदान में है, जिसमें से करीब 120 महिलाएं हैं। तीसरे चरण में कई दिग्गज नेताओं की साख दांव पर लगी है
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कार्तिकेया गोयल के निर्देशन में लोकसभा निर्वाचन हेतु आगामी 07 मई को होने वाले मतदान के लिए सामग्री वितरण के लिए केआईटी परिसर गढ़उमरिया में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।मतदान दलों को सुबह 6.30 बजे से सामग्री वितरण प्रारंभ कर दिया गया। कलेक्टर गोयल के सामग्री वितरण के संबंध में दिए गए निर्देशानुसार विधानसभावार पोलिंग मटेरियल किट और ईवीएम वीवी पैट मशीन के वितरण की तैयारियां की जा चुकी हैं। प्रत्येक विधानसभा के दलों के लिए स्ट्रॉन्ग रूम से सामग्री निकालकर वितरण के लिए रूट निर्धारित किया गया है, जो कि सीसीटीवी की निगरानी में है। विधानसभावार मतदान दलों को सामग्री प्रदान करने हेतु अलग-अलग काउंटर बनाए गए हैं। जिस पर काउंटर वार मतदान केंद्रों की जानकारी फ्लेक्स से प्रदर्शित की गई है। ग्रीष्म ऋतु के मद्देनजर परिसर में पर्याप्त संख्या में कूलर और पंखे लगाए गए है। वही मतदान दलों की सुविधा हेतु अनाउंसमेंट की व्यवस्था के साथ ही कर्मचारियों के लिए पेयजल और ओआरएस की व्यवस्था हर विधानसभा के लिए बने काउंटर में पृथक से किया गया है। केआईटी में तीन विधानसभाओं के 804 मतदान केंद्रों के लिए सामग्री वितरित किए जायेंगे। जिसमें रायगढ़ के 233 केंद्र के लिए 16 काउंटर बनाए गए हैं। लैलूंगा के 282 केंद्रों के लिए 19 काउंटर और खरसिया के 289 मतदान केंद्रों के लिए 20 काउंटर बनाए गए हैं। धरमजयगढ़ विधानसभा के लिए सामग्री डाइट, धरमजयगढ़ से वितरित की जायेगी। वहां के 281 मतदान केंद्रों के सामग्री वितरण के लिए 17 काउंटर बनाए गए हैं।

