Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    छत्तीसगढ़ में उमस और गर्मी के बीच राहत के संकेत, अगले 3 दिनों तक गरज-चमक के साथ हल्की बारिश के आसार

    October 7, 2026

    कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत का तीन दिवसीय बस्तर दौरा: बाढ़ पीड़ितों की लेंगे सुध, ‘वोट बचाओ देश बचाओ’ मार्च से फूंकेंगे चुनावी बिगुल

    October 7, 2026

    सिंगापुर दौरे से वापस लौटेंगे मुख्यमंत्री साय

    October 7, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • छत्तीसगढ़ में उमस और गर्मी के बीच राहत के संकेत, अगले 3 दिनों तक गरज-चमक के साथ हल्की बारिश के आसार
    • कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत का तीन दिवसीय बस्तर दौरा: बाढ़ पीड़ितों की लेंगे सुध, ‘वोट बचाओ देश बचाओ’ मार्च से फूंकेंगे चुनावी बिगुल
    • सिंगापुर दौरे से वापस लौटेंगे मुख्यमंत्री साय
    • अरपा को प्रदूषण से बचाने 70 नालों के उपचार की बनेगी समग्र कार्ययोजना
    • रणजीता स्टेडियम में रंगोली के जरिए साकार हुआ डिजिटल इंडिया का विजन
    • छत्तीसगढ़ में लक्ष्य शत्-प्रतिशत बोनी पूर्ण
    • रेलवे स्टेशन तक पहुंच होगी आसान, रायगढ़वासियों को मिलेगी नई सड़क की सौगात
    • प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने पीएम आवास और ई-बस सेवा के निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में विकासवाद, रिपोर्टकार्ड, जवाबदेही की राजनीति होती है- बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा
    सरगुजा

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में विकासवाद, रिपोर्टकार्ड, जवाबदेही की राजनीति होती है- बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा

    adminBy adminMay 5, 2024No Comments1 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    खबर वर्ल्ड न्यूज-सूरजपुर। भारतीय जनता पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज रविवार को छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और भ्रष्टाचार और कुशासन के लिए कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों की आलोचना की। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश संगठन मंत्री रामविचार नेतम, पूर्व सांसाद रेणुका सिंह एवं सूरजपुर से लोकसभा प्रत्याशी चिंतामणी महाराज सहित अन्य नेतागण मंच पर उपस्थित रहे।

    श्री नड्डा ने कहा कि गत वर्ष विधानसभा चुनाव में मिली प्रचंड जीत से यह सिद्ध हो गया है कि छत्तीसगढ़ की जनता लोकसभा चुनाव में भी भाजपा को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने वाली है। यह चुनाव केवल सांसद चुनने का नहीं है, बल्कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने का चुनाव है। यूपीए शासन में कहा जाता था कि इस देश में कुछ नहीं बदलेगा न ही सरकार और न भारत की दशा। लेकिन पिछले 10 के अंदर आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के विकास की दिशा और दश दोनों बदली है और विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने का समय आ गया है। कांग्रेस शासन में वोटबैंक, परिवारवाद, जातिवाद, धर्म, तुष्टीकरण, की राजनीति होती थी, लेकिन आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने राजनीति की परिभाषा और संस्कृति को बदल दिया है। आज आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में विकासवाद, रिपोर्टकार्ड, जवाबदेही की राजनीति होती है। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास के मंत्र पर काम करते हुए इस देश को आगे ले जाने का काम किया है।

    आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जो कहती है वह करती है और जो नहीं कहती है उसे भी पूरा करती है। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मानना है कि रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म की नीति पर काम करके यह देश आगे बढ़ सकता है। कांग्रेस शासन में जनजातीय समुदाय के नाम पर रजनीति की जाती थी, वादे सिर्फ भाषणों तक ही सीमित रह जाते थे, लेकिन आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने जनजातीय समुदाय की तस्वीर और तकदीर बदलने का काम किया है। आज माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में पूरा देश 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाता है। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने जनजातीय समुदाय को आत्मसम्मान देने का काम किया और आदिवासी समुदाय की बेटी को देश का राष्ट्रपति बनाया। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने आदिवासी समुदाय के लिए बजट में 3 गुना वृद्धि की है जिसके तहत विकास कार्य किए जा रहे हैं, एकलव्य विद्यालयों का बजट 21 गुना बढ़ा है। वन उत्पाद की श्रेणी में पहले केवल 10 चीजें शामिल थी, लेकिन आज 90 चीजें उस श्रेणी में शामिल हो गई हैं।

    श्री नड्डा ने कहा कि स्वच्छता अभियान के तहत आदिवासी समुदाय के लिए डेढ़ करोड़ इज्जत घर बनाए गए हैं। आदिवासी उत्पादों के हाट केंद्रों पर बेचने के लिए वनधन योजना के तहत 4 हजार करोड़ रुपए की व्यवस्था की गई है। छत्तीसगढ़ के इलाके नक्सलवाद से प्रभावित थे, लेकिन माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने नक्सलवाद को खत्म करने का काम किया है। कांग्रेस के शासन में आए दिन घोटाले होते थे, मगर मोदी सरकार में एक भी घोटाला नहीं हुआ। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में गरीब की चिंता और किसानों को ताकत प्रदान करने के साथ-साथ महिलाओं को सशक्त किया जा रहा है। मोदी सरकार ने युवाओं की आकांक्षाओं को नए पंख दिए हैं और आदिवासियों को मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया है। 10 वर्ष पूर्व भारत विश्व की 11वीं अर्थव्यवस्था था, मगर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की कुशल नीतियों के कारण आज विश्व की 5वीं बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। भाजपा सरकार के तीसरे कार्यकाल में भारत का अर्थव्यवस्था विश्व का तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगी। आज भारत दुनिया को सबसे सस्ती और असरदार दवा निर्यात कर रहा है, भारत का दवा निर्यात 138% तक बढ़ा है और भारत दुनिया की डिस्पेंसरी बन गया है। पेट्रो-केमिकल में भारत का निर्यात बढ़ा है। ऑटोमोबाईल मेन्यूफैक्चरिंग में तीसरे और दवाई बनाने के क्षेत्र में दूसरे स्थान पर है। 10 साल पहले देश के लगभग सभी मोबाईल फोन चीन और जापान में निर्मित किए जाते थे, मगर आज लगभग 97% मोबाईल का विनिर्माण भारत में ही किया जा रहा है।

    माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की नीतियों ने देश के गांव, गरीब, दलित, वंचित, पीड़ित, शोषित, युवा, किसान और महिलाओं को ताकत प्रदान की है। गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत देश के 80 करोड़ लोगों को 5 किलो खाद्यान्न मुहैया कराया जा रहा है, जिसके कारण देश के 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आ गए हैं। आईएमएफ़ के अनुसार, आज भारत में अति गरीबी 1% से भी कम रह गई है। पहले इंदिरा आवास योजना के तहत एक पंचायत को केवल 2 घर आवंटित किए जाते थे। लेकिन आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में पीएम आवास योजना के तहत एक पंचायत में 40 घर मिल रहे हैं और पिछले 10 वर्षों में 4 करोड़ घरों का निर्माण किया गया है। गांवों को पक्की सड़क के साथ जोड़ा जा रहा है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के तीसरे कार्यकाल में 3 करोड़ नए घरों का निर्माण किया जाएगा। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत हर घर को मुफ्त बिजली उपलब्ध कराई जाएगी और अतिरिक्त बिजली को सरकार द्वारा खरीदा जाएगा। मोदी सरकार ने जल जीवन योजना, उज्ज्वला योजना और स्वच्छता योजना जैसी कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन किए हैं। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में शुरू की गई आयुष्मान भारत योजना के तहत 55 करोड़ लोगों को 5 लाख रुपए तक का इलाज निःशुल्क मुहैया करवाया जा रहा है। माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने तय किया है कि 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी वर्गों और समुदायों के लोगों को भी आयुष्मान भारत के तहत निःशुल्क इलाज मुहैया करवाया जाएगा।

    श्री नड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार मे सरगुजा में मेडिकल कॉलेज स्थापित किया गया, भिलाई में आईआईटी स्थापित की गई, राजनंदगाँव में भारत का सबसे बड़ा बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम खुल रहा है, अमृत भारत के तहत 32 रेलवे स्टेशन बनाए जा रहे हैं और छत्तीसगढ़ के रेलवे के बजट में 22% की वृद्धि हुई है। सूरजपुर में 23 आवासीय स्कूल खोले गए हैं, प्रयास आवासीय स्कूल में नक्सली प्रभावित क्षेत्रों के छात्रों के लिए व्यवस्था की जा रही है, अंबिकापुर के रेलवे स्टेशन का 34 करोड़ रुपए की लागत से नवीनीकरण किया जा रहा है। राजनीति में उजाले का महत्व अंधेरे की त्रासदी के बाद ही समझ में आता है। एक तरफ भाजपा सरकार विकास के नए नए आयाम हासिल कर रही है, लेकिन दूसरी तरफ भ्रष्टाचारी और परिवारवादी पार्टियों का टोला देश को पीछे धकेलने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का कहना है कि भ्रष्टाचार हटाओ लेकिन घमंडिया इंडी गठबंधन का कहना है कि भ्रष्टाचारियों को बचाओ। इंडी गठबंधन कहता है कि परिवारवाद बढ़ाओ, लेकिन आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का कहना है कि साधारण घर से आने वाले व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाओ और गरीब को आगे ले जाओ। कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में कोयला, पनडुब्बी, चावल घोटाला, चीनी, हेलिकाप्टर, 2जी और 3जी सहित कई घोटाले किए। कांग्रेस ने न अंतरिक्ष छोड़ा, न समुद्र, न पाताल, सभी लोक में भ्रष्टाचार किया। लालू यादव ने चारा घोटाला, अलकतरा घोटाला, नौकरी के नाम पर जमीन हड़प, अखिलेश यादव, ममता बनर्जी, के. कविता, अरविंद केजरीवाल और एमके स्टालिन सहित इंडी गठबंधन के तमाम नेताओं पर भ्रष्टाचार के अनेक मामले दर्ज हैं। सोनिया गांधी, राहुल गांधी, लालू प्रसाद, तेज प्रताप, तृणमूल के कई नेता, अरविंद केजरिवल, मनीष सीसोदिया, स्टालिन और डीएमके के कई नेता जेल में हैं या तो बेल पर हैं। घमंडिया गठबंधन ऐसा कुनबा है जिसमें नेता या तो बेल पर है या जेल में हैं।

    श्री नड्डा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी, दलितों और आदिवासियों के आरक्षण पर डाका डालकर, अपने वोटबैंक को देना चाहती है। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में कहा है कि अल्पसंख्यकों को स्पेशल ट्रीटमेंट दिया जाएगा। सब जानते हैं कि कांग्रेस के लिए अल्पसंख्यक कौन है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा था कि देश के संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने कांग्रेस से 3 वादे लिखित में मांगे हैं। पहला – कांग्रेस संविधान के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं करेगी। दूसरा – कांग्रेस एससी, एसटी, ओबीसी और आदिवासियों का आरक्षण छीनकर वर्ग विशेष को नहीं देगी। तीसरा – जहां-जहां भी विपक्ष की सरकारें हैं, वहां पर कांग्रेस पिछले दरवाजे से आरक्षण पर डाका नहीं मारेगी। बाबा साहेब अंबेडकर ने कहा था कि धर्म के नाम पर आरक्षण नहीं दिया जाएगा, मगर कांग्रेस एससी, एसटी, ओबीसी और आदिवासियों से आरक्षण छीनकर वर्ग विशेष को देना चाहती है। मगर जब तक भाजपा और माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी हैं तब तक एससी, एसटी, ओबीसी का आरक्षण कोई नहीं छीन पाएगा।

    आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि इंडी गठबंधन राम विरोधी, सनातन विरोधी और राष्ट्र विरोधी भी हैं। यूपीए शासनकाल में सोनिया गांधी ने एफीडेबिट देकर कहा था कि राम काल्पनिक हैं और जिसका कोई ऐतिहासिक और वैज्ञानिक आधार नहीं है। कपिल सिब्बल ने कहा था कि राम जन्मभूमि केस को अटकाओ, लटकाओ और भटकाओ, नहीं तो भाजपा को फायदा हो जाएगा। लेकिन श्रीराम भाजपा के लिए राजनीति का नहीं, बल्कि आस्था का विषय हैं। यूपीए सरकार ने राम मंदिर के मामले को कोर्ट में लटकाए रखा, मगर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने राम मंदिर का मार्ग प्रशस्त किया और 22 जनवरी 2024 को भरवी राम मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की। जब इंडी गठबंधन के नेता उदयनिधि स्टालिन ने सनातन की तुलना डेंगू-मलेरिया से की और ए राजा ने सनातन को एचआईवी बताया, मगर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी चुप्पी साधे बैठे रहे। कांग्रेस पार्टी राष्ट्र विरोधी भी है। कांग्रेस के सांसद ने कहा कि दक्षिण राज्यों को एक अलग देश बना देना चाहिए। कर्नाटक में कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवार के जीतने पर, विधानसभा में पाकिस्तान ज़िन्दाबाद के नारे लगाए गए। श्री नड्डा जी ने छत्तीसगढ़ के सभी भाजपा प्रत्याशियों भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    admin
    • Website

    Related Posts

    एक गाय से शुरू हुआ सफर, आज 10 पशुओं का समृद्ध पशुधन

    October 6, 2026

    सेवा की कहानी: समूह से मिला एक लाख रुपये का सहारा, दुकान और ठेले से आत्मनिर्भर बनीं लाजो

    October 6, 2026

    सेवा की कहानी: कच्ची झोपड़ी से पक्के घर तक, पीएम जनमन आवास ने बदली रोन्हू के परिवार की जिंदगी

    October 6, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,170

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,346

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,342
    Don't Miss
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ में उमस और गर्मी के बीच राहत के संकेत, अगले 3 दिनों तक गरज-चमक के साथ हल्की बारिश के आसार

    By Khabar WorldOctober 7, 20260

    खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। राजधानी रायपुर में…

    कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत का तीन दिवसीय बस्तर दौरा: बाढ़ पीड़ितों की लेंगे सुध, ‘वोट बचाओ देश बचाओ’ मार्च से फूंकेंगे चुनावी बिगुल

    October 7, 2026

    सिंगापुर दौरे से वापस लौटेंगे मुख्यमंत्री साय

    October 7, 2026

    अरपा को प्रदूषण से बचाने 70 नालों के उपचार की बनेगी समग्र कार्ययोजना

    October 6, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    छत्तीसगढ़ में उमस और गर्मी के बीच राहत के संकेत, अगले 3 दिनों तक गरज-चमक के साथ हल्की बारिश के आसार

    October 7, 2026

    कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत का तीन दिवसीय बस्तर दौरा: बाढ़ पीड़ितों की लेंगे सुध, ‘वोट बचाओ देश बचाओ’ मार्च से फूंकेंगे चुनावी बिगुल

    October 7, 2026

    सिंगापुर दौरे से वापस लौटेंगे मुख्यमंत्री साय

    October 7, 2026

    अरपा को प्रदूषण से बचाने 70 नालों के उपचार की बनेगी समग्र कार्ययोजना

    October 6, 2026

    रणजीता स्टेडियम में रंगोली के जरिए साकार हुआ डिजिटल इंडिया का विजन

    October 6, 2026

    छत्तीसगढ़ में लक्ष्य शत्-प्रतिशत बोनी पूर्ण

    October 6, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.