खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कांग्रेस की की नेशनल मीडिया कोऑर्डिनेटर राधिका खेड़ा के कथित विवाद को लेकर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा है कि मामले की जांच होगी, जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई होगी। राधिका ने अपने एक पोस्ट में भूपेश बघेल को भी निशाने पर लेते हुए लिखा था- ‘दुशील’ को लेकर ‘कका’ का मोह एक लड़की की इज्जत से बढ़कर है, लेकिन लड़की हूं, ‘लड़ रही हूं’।
दरअसल, ये विवाद मंगलवार से शुरू हुआ। रायपुर स्थित कांग्रेस के राजीव भवन में पार्टी की नेशनल मीडिया कोऑर्डिनेटर राधिका खेड़ा ने रोते-बिलखते हुए कहा कि ‘मेरी 40 साल की उम्र में मेरे साथ ऐसा कभी नहीं हुआ। मेरी इतनी बेइज्जती कभी नहीं हुई। मैं जब उससे बात करती हूं, वो मुझ पर चिल्लाता है।’ जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था।

