खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। लोकसभा सीट के लिए जबरदस्त चुनाव प्रचार का दौर लगातार हो रहा है। आए दिन लोग अपने छत के ऊपर से एक न एक उड़न खटोला हेलीकॉप्टर का नजारा देख रहे हैं। यह ऐसा चुनाव है जहाँ सारे लोग हैरान है। कभी मंत्रियों को इस तरह चुनावी प्रचार में आते आज तक किसी ने देखा भी नहीं होगा।
जो इस लोकसभा चुनाव में ऐसे बड़े-बड़े नेता बड़े-बड़े दिग्गज चुनावी प्रचार करने पहुंच रहे हैं। वही मनेंद्रगढ चिरमिरी भरतपुर जिला के जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा पर जमकर हमला बोला।
वहीं पीसीसी चीफ दीपक बैज ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सरोज पांडेय को लेकर कहा, “दुर्ग में एक साहू समाज के व्यक्ति को थप्पड़ मारा था उन्होंने, जिसके वजह से वे वहां से भाग कर इधर से चुनाव लड़ रही हैं।

