खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। लोकसभा चुनाव के दौरान छत्तीसगढ़ में खास तौर पर कांग्रेस में अजीब स्थिति बनी हुई है। उसके पदाधिकारी का लगातार टूट कर भाजपा में जाना जारी है। ब्यूरोक्रेसी से जुड़े हुए कई पूर्व अधिकारी भी भाजपा में जा रहे हैं। इसी बीच भारतीय वन्य सेवा के पूर्व अधिकारी और राज्य के पीसीसीएफ रहे राकेश चतुर्वेदी भाजपा में शामिल हो गए हैं।
बता दें कटघोरा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सभा में राकेश चतुर्वेदी ने भाजपा में प्रवेश किया है। इस दौरान मंत्री ओपी चौधरी और लखनलाल देवांगन समेत भाजपा के बड़े नेता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

