खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। बेमेतरा में एक दुखद सड़क दुर्घटना हुई जिसमें में 9 लोगों की मौत हो गई है. यह दुर्घटना रविवार रात को बेमेतरा जिले के कठिया गांव के पास हुई है। हादसे में अन्य 23 घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
इस भीषण सड़क हादसे को लेकर विजय बघेल ने संवेदना व्यक्त करते हुए कहा बहुत ही दुखद घटना है। वे स्वयं सीएम से चर्चा कर मृतकों और परिजनों के हर सम्भव मदद की मांग करेंगे।

