खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान पूना नर्कोम-नई सुबह, नई शुरूआत तथा अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार सुरक्षा कैम्प स्थापना से प्रतिबंधित नक्सल संगठन में सक्रिय 05 नक्सली क्रमश: 01. माड़वी आयते पिता सुक्का (सिंघनमडग़ु आरपीसी अंतर्गत सीएनएम अध्यक्ष, ईनामी 01 लाख द्व) निवासी सिंघनमडग़ु थाना किस्टाराम 02. वेट्टी लाली पिता गंगा (अरलमपल्ली पंचायत सीएनएम अध्यक्षा, ईनामी 01 लाख) निवासी अरलमपल्ली थाना पोलमपल्ली, 03. मडक़म भीमा पिता देवा (पालाचलमा आरपीसी अंतर्गत मिलिशिया सदस्य) निवासी तुमीरपाड़ थाना किस्टाराम 04. पदाम कमलेश पिता स्व.पोज्जा (कोंटा एरिया कमेटी अंतर्गत जनताना सरकार स्कूल अध्यक्ष) निवासी बोधराजपदर थाना भेजी 05. सोड़ी मासा पिता बण्डी (साकलेर आरपीसी मेडिकल टीम अध्यक्ष) निवासी साकलेर थाना किस्टाराम ने नक्सल ऑपरेशन कार्यालय सुकमा में मनीष रात्रे, उप पुलिस अधीक्षक सुकमा एवं सुबेदार मेजर कुंभा राम यादव, 212 वाहिनी सीआरपीएफ के समक्ष आज रविवार को आत्मसमर्पण कर दिया है। आत्मसमर्पित नक्सलियों को शासन की छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन नीति के तहत सहायता राशि व अन्य सुविधायें प्रदाय कराये जायेंगें।
आत्मसमर्पित नक्सली वेट्टी लाली को समर्पण हेतु प्रोत्साहित करने में रेंज फिल्ड टीम सीआरपीएफ सुकमा, माड़वी आयते को समर्पण हेतु प्रोत्साहित करने में विशेष आसूचना शाखा सुकमा, पदाम कमलेश को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित करने में सुकमा डीआरजी टीम ‘गोल्फ’ का एवं सोड़ी मासा एवं मडक़म भीमा को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित करने में 212 वाहिनी सीआरपीएफ की आसूचना शाखा का योगदान रहा है।

