कहा- कांग्रेस सरकार ने बिरनपुर कांड में की एकतरफा कार्रवाई…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बिरनपुर कांड की सीबीआई जांच पर कहा कि साहू समाज ने भुनेश्वर साहू की हत्या को गंभीरता से लिया है। तुष्टिकरण के कारण भुवनेश्वर साहू की हत्या हुई है। कांग्रेस की सरकार ने एकतरफा कार्रवाई की थी। बिरनपुर में हिंदू समाज को डराया और धमकाया गया। सीबीआई जांच के बाद अपराधी सामने आएंगे।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने शनिवार को रायपुर निवास में पत्रकारों से चर्चा में बिरनपुर के साथ-साथ पीएससी घोटाले की सीबीआई जांच पर कहा कि इससे युवाओं के साथ न्याय होगा। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले जेल जाएंगे।

