खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के नगरनार थाना क्षेत्र अंर्तगत शबरी नदी में नहाने के दौरान आज शुक्रवार को एक युवक अभिषेक उतकेल 27 वर्ष डूब गया। जिसकी सूचना नगरनार पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद से युवक की तलाश की जा रही है। डूबे हुए युवक के बारे में समाचार लिखे जाने तक कोई जानकारी नही मिली है, फिलहाल एसडीआरएफ की टीम शबरी नदी में डूबे युवक की तलाश कर रही है।
नगरनार थाना प्रभारी टामेश्वर चौहान ने बताया कि राजनादगांव निवासी अभिषेक उतकेल 27 वर्ष अपने दोस्तों के साथ नगरनार क्षेत्र के शबरी नदी पहुंचे, अभिषेक अपने दोस्तों के साथ नदी में नहाने के लिए उतर गया। जहां नहाने के दौरान अभिषेक गहरे पानी में चला गया, जिसके बाद दोस्तों ने उसकी काफी खोजबीन किया लेकिन कुछ भी पता नहीं चलने पर नगरनार पुलिस से संपर्क किया गया। पुलिस टीम मौके पर पहुंचने के साथ ही एसडीआरएफ के सेनानी एस मार्बल को सूचना दिया अभी तक युवक के बारे में कोई जानकारी नही मिली है, फिलहाल एसडीआरएफ की टीम शबरी नदी में डूबे युवक की तलाश कर रही है।

