खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र अंर्तगत लालबाग तिराहे के पास आज गुरूवार को एक तेज रफ्तार कार व बाइक सवार के बीच हुई भिड़ंत में बाइक सवार आरक्षक के सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसे उपचार के लिए मेकॉज ले जाया गया। दुर्घटना की सूचना पर पुलिस के साथ ही परिजन भी मेकॉज पहुंच गये हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रक्षित केंद्र में पदस्थ सुनील सिदार अपनी बाइक से लालबाग की ओर जा रहा थे, लालबाग तिराहा में सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार से दोनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दुर्घटना के तत्काल बाद घायल को से मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में भर्ती किया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

