खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र अंर्तगत पटेलपारा मुतवेंडी निवासी 20 वर्षीय गडिय़ा अपने घर से कुछ दूरी पर वनोपज के संग्रहण के लिए जंगल गया हुआ था। इस दौरान आज सोमवार को नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से उसके शरीर की चीथड़े उड़ गए और ग्रामीण युवक की दर्दनाक मौत हो गई। बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने इसकी पुष्टि की है।
उल्लेखनिय है कि नक्सली अकसर जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए आईईडी का जाल बिछाए होते हैं, इसकी चपेट में कई बार निर्दोष ग्रामीण, मवेशी एवं जवान भी आ जाते हैं, जिससे उनकी मौत हो जाती है, या फिर गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं। ऐसे कई मामले नक्सल प्रभावित इलाके से अक्सर सामने आते रहते है।

