खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश की विष्णुदेव सुशासन सरकार आदिवासियों को बरगलाकर मतातंरण कराने वालों के प्रति सजग है, इसलिए सरकार इस पर जल्द ही कानून बनाकर इस तरह की गतिविधियों को हर हाल में रोकने की कोशिश करेगी। यह बात सीएम विष्णुदेव साय ने कही है। पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में सीएम साय ने कहा कि हिंदुओं और आदिवासियों को अलग बताने की बात कोशिश होती है। सीएम ने कहा कि कई ऐसी संस्थाएं यहां काम कर रही है जो कि आदिवासियों को यह भ्रम में डाल रही है कि वो हिंदू नहीं है। तो वह मतांतरित हो जाते है और मुख्यधारा से से कट जाते है।
अगर कोई जबरदस्ती या प्रलोभन देकर मतांतरण कराने की कोशिश करता है तो उस पर कार्रवाई के अभी भी प्रविधान है, लेकिन वर्तमान कानून कड़ा नहीं है उसे और कड़ा बनाएंगे। इसे पूरी तरह रोकने के लिए अगले ही सत्र में सख्त कानून ला रहे है।

