खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। लोकसभा चुनाव के पहले नेताओं का पार्टी छोड़ने का सिलसिला थम नहीं रहा है। अब एक बार फिर से जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ को बड़ा झटका लगा है। अजीत जोगी युवा मोर्चा, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप साहू आज कद्दावर नेता व भाजपा रायपुर लोकसभा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल के नामांकन के दौरान भाजपा में शामिल होने जा रहे है।
अजीत जोगी युवा मोर्चा, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के द्वारा दिए गए समस्त दायित्यों से, अपने पद एवं प्राथमिक सदस्यता से त्याग देते हुए आज प्रदेश के कद्दावर, जनप्रिय नेता, वरिष्ठ मंत्री और भाजपा रायपुर लोकसभा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल की नामांकन रैली में छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन जी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में दोपहर 3 बजे रायपुर नगर घड़ी चौक में विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर भाजपा प्रवेश करने जा रहा हूँ।

