खबर वर्ल्ड न्यूज-राजिम। भाजपा के लिए लोकसभा चुनाव में साहू समाज रोड़ा बन सकता है।समाज के प्रदेश अध्यक्ष टहल राम साहू ने कहा कि समाज के प्रबल दावेदारों का टिकट काट कर भाजपा ने गलती की है, जिसका उसे खामियाजा तो भुगतना ही पड़ेगा।
सामाजिक कार्य के सिलसिले में राजिम क्षेत्र पहुंचे टहल राम साहू ने मीडिया से चर्चा में कहा कि मैने भाजपा संगठन से पूर्व की भांति दो सीट साहू समाज के लिए देने की अपील की थी, लेकिन नहीं माने। राजिम सीट जीतते आ रहे साहू समाज के प्रबल दावेदारों का टिकट काट दिया, इससे समाज में रोष है। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में साहू समाज से तीन प्रत्याशी खड़े हैं। मैं समाज के लिए समर्पित हूं, इसलिए मैं इन तीनों का काम करूंगा।
टहल राम ने मीडिया के माध्यम से समाज के लोगों से समाज के प्रत्याशी का समर्थन करने की भी अपील किया है। कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू को लेकर उन्होंने कहा कि वे समाज के पूर्व अध्यक्ष रहे हैं। समाज के प्रति सदैव समर्पित रहे हैं। समाज उनका पूरा साथ देगी।

