खबर वर्ल्ड न्यूज-लखनपुर। लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर छत्तीसगढ़ कांग्रेस के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव आज 13 अप्रैल शनिवार को लखनपुर ब्लाक कांग्रेस कमेटी कार्यालय पहुंच कांग्रेस पदाधिकारियों व ज़मीनी कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिंह देव का फूल माला पहनाकर तहेदिल से स्वागत किया।
पूर्व डिप्टी सीएम सिंह देव तथा ब्लाक कांग्रेस कमेटी कार्यकर्ताओं के बीच लोकसभा चुनाव को लेकर विचारों का आदान-प्रदान हुआ। मंथन के बाद चुनाव मुख्य बिन्दुओं पर चर्चा हुई। सिंह देव ने कांग्रेस कार्यकर्ताओ में उर्जा फूंकते हुए जिम्मेवारी सौंपी है।
इस मौके पर सिंहदेव ने अपने विचार व्यक्त किये कहा यकिन है लखनपुर ब्लाक से कांग्रेस आगे रहेगी। कांग्रेस साथी
लोकसभा चुनाव में अपने कांग्रेस प्रत्याशी को भारी बहुमत से जिताने संकल्पित भाव से काम करें आशा ही नहीं अपितु विश्वास है कार्यकर्ता चुनावी मैदान में अपने उम्मीदवार के लिए पूरे लगनता से कार्य करेंगे।
इस मौके पर पूर्व विधायक डॉ प्रीतम राम, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राकेश गुप्ता, विक्रमादित्य सिंह देव, अमित सिंह देव रणविजय सिंह देव,कृपा शंकर गुप्ता, दिनेश तायल , विरेन्द्र सिंह देव,शराफ़त अली गप्पू खान,मोजिब खान, ईरशादअहमद असफाक खान, सत्येंद्र राय,शशी पांडेय, तमाम कांग्रेसी जन उपस्थित रहे।

