कांग्रेस ने देश को भ्रष्टाचारी सरकार ही दी है, कांग्रेस का इतिहास घोटालों का रहा है
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बस्तर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप के समर्थन में दंतेवाड़ा जिले के गीदम से चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि इस चुनाव के बाद छत्तीसगढ़ से कांग्रेस भी निपट जाएगी। जिस तरह से धरती से डायनासोर विलुप्त हो गए, उसी तरह कांग्रेस भी गायब हो जाएगी। उन्होंने कहा कि पूरा छत्तीसगढ़ इस समय बोल रहा है आमचो सरकार, आमचो मोदी, आमचो भाजपा यह छत्तीसगढिय़ा की आवाज है। उन्होंने कहा कि जब-जब कांग्रेस की सरकार यहां आई है, तब-तब घोटालों की बाढ़ आ जाती है। उन्होने कहा कि आपने पिछली बार छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार तो बना दी थी, तब यहां गोठान घोटाला हो गया, गोबर का घोटाला हो गया। कांग्रेस ने देश को भ्रष्टाचारी सरकार ही दी है। कांग्रेस का इतिहास ही घोटालों का रहा है और वो देश में घोटाले पर घोटाला करके घोटालों की बाढ़ ला दिया करते थे।
जब छत्तीसगढ़ राज्य बना था तब पहली विधानसभा का चुनाव हुआ था तो उस समय मैं प्रभारी बन के यहां आया था। तब लोग कहते थे कि भाजपा की सरकार नहीं बनेगी लेकिन हालत बदलते चले गए, जनता ने यह समझना प्रारंभ कर दिया कि अगर छत्तीसगढ़ का भाग्य कोई बदल सकता है तो वह भाजपा ही बदल सकती है। विधानसभा चुनाव में आप लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की झोली को भर दिया है इसलिए आप सबका धन्यवाद करने आया हूं। उन्होने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री का संकल्प है कि हम विकसित भारत बनना चाहते हैं। ऐसा भारत जिसमें कोई भी गरीब शेष न बचे, कोई काम करना चाहता है, तो उसे काम करने का अवसर मिले। आगे भारत को विकास की ऊंचाइयों तक पहुंचाने में हमारे छत्तीसगढ़ का बहुत बड़ा योगदान होगा।

