खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आकाश छिकारा एवं एसपी विवेक शुक्ला ने जिला पंचायत के सभाकक्ष में आगामी लोकसभा निर्वाचन को सफलतापूर्वक एवं स्वतंत्र, निष्पक्ष तथा पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने हेतु जिला स्तरीय नोडल अधिकारी, सर्व एसडीएम एवं तहसीलदार की बैठक ली। कलेक्टर ने सभी नोडल अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार दायित्वों को निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों की आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने कहा। कलेक्टर ने एमसीसी (मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट) लागू होने के बाद पहले 72 घंटों में किए जाने वाले सभी कार्यों की चेक लिस्ट तैयार करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय एवं योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने निर्वाचन कार्य से जुड़े सभी तैयारियों की बारी-बारी से समीक्षा की। मतदान केंद्रोें में आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए सभी मतदान केंद्रों में अधोसंरचना से जुड़े कार्यों पेयजल, साफ-सफाई, विद्युत एवं शौचालय आदि की सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्वाचन संबंधी सभी कार्यों को पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। एसपी विवेक शुक्ला ने कहा कि आचार संहिता लागू होते ही पुलिस व प्रशासन समन्वय महत्वपूर्ण हो जाता है। उन्होंने सभी अधिकारियों से शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं स्वतंत्र मतदान के लिए समन्वय के साथ कार्य करने कहा एवं निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर एस पी वैद्य, जिला पंचायत सीईओ गोकुल कुमार रावटे, अपर कलेक्टर श्रीमती लवीना पांडेय, उप जिला निर्वाचन अधिकारी निशा नेताम मड़ावी, सर्व एसडीएम सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
Trending
- खरसिया चाकूबाजी कांड: फरार आरोपी फैज खान की गिरफ्तारी पर SSP ने घोषित किया ₹5,000 का इनाम, अब तक एक आरोपी गिरफ्तार
- 18 साल पहले 10 दिन की पैरोल पर निकला हत्या का दोषी अब तक लापता, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद जेल प्रशासन ने दर्ज कराई FIR
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण
- 50 लाख की चोरी और पुलिस की सुस्ती पर बवाल: व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री राजेश अग्रवाल ने TI को फोन लगा कर कहा- ‘पुलिस भेजिए और मुझे छुड़ाएं’
- ACB-EOW की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी- CM विष्णुदेव साय
- आज कार्तिक पूर्णिमा की शाम 5 में से करें कोई भी एक उपाय, धन संकट-दरिद्रता होगी दूर, माता लक्ष्मी रहेंगी प्रसन्न!
- WTC 2025-27 फाइनल की रेस हुई रोमांचक: जानिए क्वालिफिकेशन का पूरा गणित और टीम इंडिया के पहुंचने का समीकरण
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: मंडे टेस्ट में ‘रामायण’ ने मारी बाजी, ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट

