खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। नियमितीकरण की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ लघुवनोपजक संघ के बैनर तले राजधानी रायपुर में प्रदेश भर के प्रबंधक जुटे। वहीं अपनी मांग को लेकर संघ के सदस्यों ने मु यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की है। सरकार को अल्टीमेटम दिया है कि यदि 5 फरवरी तक मांग पूरी नहीं की जाती है तो प्रदेशभर के प्रबंधक 6 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।
लघुवनोपज संघ के प्रदेश अध्यक्ष रामाधर लहरे ने बताया कि साल 2016 में प्रबंधकों के लिए सेवा नियम भी लागू किया गया था, जिसमें साफ लिखा है कि 01 वर्ष की परिक्षावधि के बाद प्रबंधक नियमित माने जाएंगे। फिर भी इसपर कोई फैसला नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्रबंधक पिछले 36 सालों से राज्य के 14 लाख लघुवनोपज संगठनकर्ता परिवारों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ पहुंचा रहे हैं।
जिनमें मुख्य रूप से तेंदूपत्ता संग्रहण, भुगतान, बोनस का वितरण, 14 लाख परिवारों का बीमा, छात्रवृत्ति, 65 प्रकार के लघुवनोपज का न्यूनतम संग्रहण दर में संग्रहण शामिल है। लेकिन सरकार और अधिकारियों ने पिछले 36 वर्षों से प्रबंधकों का सिर्फ शोषण किया है, छला है।

