घर के बाहर का नाली सफाई करते बिजली करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। जामुल पुलिस ने बताया कि ग्राम मुडपार निवासी मिथुन नामक युवक सोमवार को घर के बाहर बने बने नाली की सफाई कर रहा था। नाली के पास ही बिजली कंपनी का ट्रांसफार्मर भी लगा हुआ है। सफाई के दौरान मिथुन ने ध्यान नहीं दिया और ट्रांसफार्मर के खुले तार की चपेट में आ गया। करंट लगने पर उसे गंभीर अवस्था में परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉ. ने उसे मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को मिथुन के शव का पीएम कराया गया। उसके बाद शव को परिजनों को सौंपा गया। इसके पूर्व भी बिजली करंट की चपेट में आने से बंदर और गाय की मौत हो गई थी। मोहल्ले के लोगों के अनुसार कुछ दिन पहले ही वहां पर लगे ट्रांसफार्मर की खुली तार की चपेट में एक बंदर और गाय आ गई थी। करंट लगने से बंदर और गाय दोनों की मौत हो गई थी।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज

