खबर वर्ल्ड 24 इंडिया-नई दिल्ली ।
सीएम योगी ने कहा- संस्कृत विज्ञान की भाषा-वाराणसी।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि संस्कृत न केवल देववाणी है बल्कि यह विज्ञान की भाषा भी है, जो कंप्यूटर विज्ञान और कृत्रिम बुद्धिमता (एआई) जैसी आधुनिक तकनीकों में उपयोगी है। योगी ने यहां संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से प्रदेश के संस्कृत भाषा के विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति योजना की शुरुआत की। इस अवसर पर प्रदेश के 69,195 संस्कृत विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति वितरण की शुरुआत
69,195 विद्यायचा पग
करते हुए मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर में गुरुकुल पद्धति के आवासीय संस्कृत विद्यालयों को पुनर्विस्थापित करने का भी संकल्प लिया। मुख्यमंत्री ने संस्कृत भाषा को विज्ञान और तकनीकी शिक्षा की भाषा के रूप में प्रोत्साहित करने की संभावना पर जोर दिया और छात्रों से इसे गंभीरता से अपनाने का आह्वान किया।

