खबर वर्ल्ड 24 इंडिया-बालकृष्ण साहू । मणिपुर के टेंग्नौपाल जिले में प्रतिबंधित संगठन पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किए गए। किया गया है। पुलिस के मुताबिक, इनकी पहचान एन प्रियो सिंह (21) और एस देवजीत सिंह (21) के तौर पर की गई। दोनों पीएलए कार्यकर्ताओं को शनिवार को सीमा स्तंभ संख्या 87 के आसपास से असम राइफल्स की एक टीम ने पकड़कर पल्लेल पुलिस स्टेशन को सौंपा। वहीं, एक अधिकारी ने कहा कि शुक्रवार को सुरक्षा बलों ने भारत- म्यांमार सीमा के पास यांगहौबुंग गांव से प्रतिबंधित पीपुल्स रिवोल्यूशनरी पार्टी ऑफ कांगलीपाक (प्रो) के एक कार्यकर्ता रॉबर्ट लालहादम को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक राइफल बरामद की गई।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर ब्लू वाटर दुर्घटना में डूबे युवा की खोज के लिए विशाखापट्टनम से आयेगा भारतीय नौसेना का विशेष गोताखोर दल
- बस्तर की नई पहचान पर्यटन से गढ़ने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- ऑपरेशन बाज के तहत बड़ी कार्रवाई: 291 पाव देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में महिलाओं ने मनाया सावन सुंदरी उत्सव, मनीषा बनीं सावन क्वीन
- महिला मोर्चा मुंगेली का सावन उत्सव उमंग एवं उल्लास के साथ संपन्न
- अधिवक्ता अभिषेक पाठक का सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन
- महतारी वंदन से सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की मातृशक्ति – मुख्यमंत्री साय
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पवित्र श्रावण मास में अपने निवास में किया रुद्राभिषेक

