khabarworld24.-भिलाई। प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने 10 मार्च को पूर्व सीएम भूपेश बघेल, बेटा चैतन्य बघेल सहित कांग्रेस के कई नेताओं के घर पर दबिश दी थी। इस दौरान शहर के कई कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई की गई थी। वहीं, खबर ये भी आई थी कि भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ईडी ने 15 मार्च को तलब किया है। कहा जा रहा था कि आज चैतन्य ईडी के सामने पेश हो सकते हैं। लेकिन अब भूपेश बघेल ने सभी कयासों को विराम दे दिया है।
पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि चैतन्य को कोई नोटिस नहीं मिला है। नोटिस मिलता तो जरूर जाते। उन्होंने चैतन्य को ईडी का नोटिस मिलने को लेकर कहा कि ED मीडिया हाइप क्रिएट करने का काम करती है। बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय ने 10 मार्च को भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य के ठिकानों के साथ साथ 14 जगहों पर दबिश दी थी छापे के बाद यह बात सामने आई थी कि भूपेश बघेल के आवास पर भारी मात्रा में कैश पाए जाने के बाद ईडी ने नोटों की गिनती के लिए ईडी दो कैश गिनने वाली मशीनें भी बुलवाई थीं। वहीं, ईडी की कार्रवाई के बाद भूपेश बघेल ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि मेरे घर से सिर्फ 33 लाख रुपए मिले थे।
Trending
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल
- बलौदा बाजार: सुकली गांव में मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत, जहर देकर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका
- नौकरी का झांसा देकर रूस में फंसाए गए छत्तीसगढ़ के दो युवक: ड्रग्स के झूठे केस में फंसाकर रूसी सेना में भर्ती होने का दबाव, परिजनों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार
- तुलसी विवाह कब है, आज या कल? तारीख को लेकर हैं कन्फ्यूज तो पंचांग से जानें सही डेट और मुहूर्त

