khabarworld24.-रायपुर। पूर्व विधायक रायपुर पश्चिम विधानसभा विकास उपाध्याय के द्वार व्हाट्सअप पर राकेश सिंह बैस को जान से मारने की धमकी भरा मैसेज और व्हाट्सअप कॉल का मामला सामने आया है। जिसकी शिकायत पीड़ित राकेश सिंह बैस ने पुलिस के उच्च अधिकारी समेत छत्तीसगढ़ के डीजीपी अरुण देव गौतम से भी की है। पीड़ित ने बताया कि वो विगत 35 वर्षों से कांग्रेस पार्टी का सक्रिय कार्यकर्ता होकर संगठन के विभिन्न पदों पर नियुक्त रहा है। विगत 2023 के विधानसभा चुनाव में विकास उपाध्याय को मिली करारी हार एवं लोकसभा सहित वर्तमान के नगरीय निकाय चुनावों में पश्चिम विधानसभा के समस्त वाडों में पार्षद प्रत्याशियों की हार के कारण विकास उपाध्याय ने उनसे द्वेष रखता था और विकास उपाध्याय ने राकेश बैस के खिलाफ षडयंत्र करता है।
देखें विकास उपाध्याय और राकेश सिंह बैस व्हाट्सअप चैट के स्क्रीनशॉट विगत 2023 में भी विधायक एवं संसदीय सचिव रहते हुए अपने पद का दबाव पुलिस पर बनाकर राकेश सिंह बैस के परिवार के विरुद्ध झूठे प्रकरण दर्ज करवाए और उनके सोसायटी में भी दखलंदाजी करके उनकी बुजुर्ग मां को समिति के कुछ लोगों के साथ मिलकर मंदिर से निकलवाया एवं चाबी छिनवा लिया। बीती दिनांक 27/02/2025 की रात्रि लगभग 10 .30 से 11 बजे के बीच विकास उपाध्याय ने राकेश
सिंह बैस को व्हाट्सएप मैसेज किया एवं भद्दी बातें करते हुए राकेश बैस को व्हाट्सएप कॉल करके जान से मरवाने की धमकी देते हुए कहने लगा कि राजनीति खत्म कर दूंगा और मेरी पहुंच बहुत ऊपर तक है एक इशारे पर मेरे गुंडे तेरी जान ले लेंगे और तेरे बच्चों को भी जान से मरवा दूंगा। कहते हुए राकेश बैस और उसके परिवार को खत्म करने की धमकी दिया। जिसके चलते राकेश बैस बहुत ज्यादा डरे हुए है।
Trending
- चाकूबाजी से 40 वर्षीय व्यक्ति की हत्या; गुस्साई भीड़ ने नाबालिग आरोपी के घर पर किया पथराव, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात
- 40 दिन बाद खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल: CM विष्णु देव साय से चर्चा के बाद बनी सहमति, धान खरीदी और फसल सर्वेक्षण को मिली रफ्तार
- बैकुंठ चतुर्दशी पर जरूर करें ये खास उपाय, धन-संपत्ति में होगी वृद्धि, बढ़ेगा मान-सम्मान
- वेलिंगटन टेस्ट: 720/9 के पहाड़ जैसे स्कोर के बाद भारत जीत से 8 विकेट दूर, कॉनवे की अर्धशतकीय पारी से न्यूजीलैंड ने दिया जवाब
- बदलते मौसम में डेंगू और मलेरिया का प्रकोप: बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए 7-दिवसीय बचाव चक्र और स्वास्थ्य चेतावनी
- दर्री डेम में तैरती मिली ASI के लापता बेटे की लाश, 4 दिन बाद शव बरामद; बाइक और मोबाइल अब भी गायब
- रायपुर से सतना के लिए पौधे लेकर निकला आरंग का युवक पिकअप समेत लापता, 16 दिनों से सुराग नहीं; कवर्धा के बाद टूटा संपर्क
- अकवान के बाद अब छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड की दस्तक, कोहरे और बारिश ने बदला मौसम का मिजाज

