khabarworld24.-भिलाई। लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला के ठीक बगल से स्थित महिंद्रा शोरूम के सामने एक मनचले ड्राइवर ने कई लोगों को चपेट में ले लिया। वो महिंद्रा स्कार्पियों की ट्रायल ले रहा था। ट्रायल के दौरान तेज रफ्तार में सामने पार्क दो पहिया वाहनों में गाड़ी से टक्कर मारते हुए तीन लोगों को घायल कर दिया। सुपेला पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ड्राइवर का नाम मुकुंद तरोने है। वो सोमवार दोपहर 12 बजे के करीब महिंद्रा शोरूम का ही ड्राइवर है। ड्राइवर ने बताया कि वो स्कार्पियो गाड़ी को ट्रायल के लिए निकालकर पार्किंग में खड़ा करने ले जा रहा था। जैसे ही वो गेट के बाहर लाककर उसे मोड़ने लगे ब्रेक की जगह उसका पैर एक्सीलेरेटर में पड़ गया। इससे गाड़ी अचानक स्पीड में आ गई और सीधे साने खड़ी बाइक और स्कूटी को अपने चपेट में ले लिया। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने देखा कि इस दुर्घटना में दो युवक और एक बच्ची सहित तीन लोग घायल हो गए हैं। उन्होंने तुरंत घायलों को बगल स्थित लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला भेजा। इसके बाद स्कार्पियों के नीचे फंसी स्कूटी और टूटा बाइक को किनारे करने का कार्य किया गया।
Trending
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला कल
- केंद्रीय जेल रायपुर में ‘निश्चय कार्यक्रम’ के तहत 70 बंदियों को कौशल प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र वितरित, आत्मनिर्भरता की ओर कदम
- चाकूबाजी से 40 वर्षीय व्यक्ति की हत्या; गुस्साई भीड़ ने नाबालिग आरोपी के घर पर किया पथराव, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात
- 40 दिन बाद खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल: CM विष्णु देव साय से चर्चा के बाद बनी सहमति, धान खरीदी और फसल सर्वेक्षण को मिली रफ्तार
- बैकुंठ चतुर्दशी पर जरूर करें ये खास उपाय, धन-संपत्ति में होगी वृद्धि, बढ़ेगा मान-सम्मान
- वेलिंगटन टेस्ट: 720/9 के पहाड़ जैसे स्कोर के बाद भारत जीत से 8 विकेट दूर, कॉनवे की अर्धशतकीय पारी से न्यूजीलैंड ने दिया जवाब
- बदलते मौसम में डेंगू और मलेरिया का प्रकोप: बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए 7-दिवसीय बचाव चक्र और स्वास्थ्य चेतावनी
- दर्री डेम में तैरती मिली ASI के लापता बेटे की लाश, 4 दिन बाद शव बरामद; बाइक और मोबाइल अब भी गायब

