khabarworld24.-रायपुर । छत्तीसगढ़ में शराब प्रेमियों को एक बार फिर झटका लगा है। दरअसल आबकारी विभाग ने एक साल के भीतर दूसरी बार दारू की कीमतों में बढ़ोतरी की है। बताया जा रहा है कि इस बार 40 रुपए तक की बढ़ोतरी की गई है। यानि अब आपको एक क्वार्टर दारू खरीदने के लिए 40 रुपए अधिक देना पड़ेगा। इतना ही नहीं बीयर के दाम में भी 30 रुपए बढ़ा दिए गए हैं। शराब के नए रेट 1 सितंबर 2024 से लागू कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार आबकारी विभाग ने अलग—अलग ब्रांड के शराब की कीमतों में बढ़ोतरी की है, जिसमें व्हाइट एंड ब्लू, फ्रंटलाइन, विडंसर, रॉयल पैशन, आपटर डार्क, ऑल सीजन, वाइट रैबिट, ब्लैक एंड व्हाइट, 100 पाइपर्स डिलक्स, एसी ब्लैक, डबल ब्लैक के साथ ही जम्मू डिलक्स विस्की शामिल हैं। बता दें कि आबकारी विभाग ने एक साल के भीतर दूसरी बार शराब की कीमतों में बढ़ोतरी की है। इससे पहले नई आबकारी नीति के तहत 1 अप्रैल 2024 से प्रदेश में शराब की कीमतों में 10 से 40 रुपए तक की बढ़ोतरी की गई थी।
Trending
- 13 दिन की नवजात बच्ची को गोद में लेकर आमरण अनशन पर बैठीं भाजपा पार्षद, NH-30 की करोड़ों की शासकीय जमीन पर कब्जे का आरोप
- ‘जनदर्शन’ में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुलझाने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मौके पर की पहल
- उद्योग और निवेश का नया हब बना छत्तीसगढ़
- जनदर्शन में जरूरतमंदों को मिला मुख्यमंत्री का संबल, उपचार के लिए तत्काल प्रदान की आर्थिक सहायता
- ऑनलाइन टोकन व्यवस्था बनी किसानों के लिए राहत, घर बैठे टोकन से धान बेचना हुआ आसान
- पीएम सूर्य घर योजना से कमल सेठिया के घर रोशन हुआ सौर ऊर्जा का उजाला, बिजली बिल में मिलेगी बड़ी राहत
- सेवा सेतु केंद्र बना ग्रामीणों के लिए सुविधाओं का सेतु, यमुना मंडावी को 15 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र
- आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी

