khabarworld24.-रायपुर । विस अध्यक्ष रमन सिंह ने आज सुबह मीडिया से बात की। चर्चा में रमन सिंह ने कहा, पूरे देश में माननीय प्रधानमंत्री मोदी के प्रति एक सकारात्मक वातावरण है और 6 चरणों के चुनाव के बाद यह स्पष्ट हो चुका है कि 400 पार के लक्ष्य हो हम प्राप्त करने जा रहे हैं। आगे उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश का मान बढ़ाया है और भारत को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दी है, यही कारण है कि आज पूरा देश मोदी जी के समर्थन में खड़ा है। राजनांदगांव लोकसभा में जब दुर्ग से आए दिग्गज नेता मोतीलाल वोरा जी को पीछे रहना पड़ा तब दुर्ग से भूपेश बघेल को भी राजनांदगांव की जनता सम्मान के साथ वापिस दुर्ग भेजेगी।
बता दें कि आज सुबह 7 बजे से लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के लिए आज मतदान है। इस चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत 904 उम्मीदवार मैदान में हैं। पीएम मोदी के लावा अंतिम चरण में कंगना रनौत, रवि किशन, अनुराग ठाकुर, अभिषेक बनर्जी, अफजाल अंसारी, मनीष तिवारी, रविशंकर प्रसाद जैसे उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। एक जून को मतदान के बाद होने वाले एग्जिट पोल पर सबकी निगाहें होंगी।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज

