khabarworld24.-रायपुर । बैग में गांजा छुपाकर सप्लाई करने निकली महिला पकड़ी गई है। वही पुरुष भी गांजा के साथ गिरफ्तार हुआ है। मंदिर हसौद पुलिस की टीम को सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना मंदिर हसौद क्षेत्रांतर्गत तुलसी बाराडेरा मोड पास एक व्यक्ति अपने पास गांजा रखा है तथा कही जानें के फिराक में है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा थाना प्रभारी मंदिर हसौद के नेतृत्व में थाना मंदिर हसौद पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति की पतासाजी कर चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम धर्मेन्द्र टण्डन निवासी मंदिर हसौद रायपुर का होना बताया गया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें बोरी की तलाशी लेने पर बोरी में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपी धर्मेन्द्र टण्डन को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 08 किलो 304 ग्राम गांजा कीमती लगभग 83,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 436/24 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
आरोपी पूर्व में भी नारकोटिक एक्ट के प्रकरण में जेल निरूद्ध रह चुका है। इसी प्रकार थाना मंदिर हसौद पुलिस की टीम द्वारा थाना मंदिर हसौद क्षेत्रांतर्गत गांजा के साथ महिला आरोपी गूंजा कटारे को गिरफ्तार उसके कब्जे से 03 किलो 92 ग्राम गांजा तथा घटना में प्रयुक्त 01 नग मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 35,000/- रूपये जप्त कर महिला आरोपी के विरूद्ध थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 435/24 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर महिला आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार आरोपी – धर्मेन्द्र टण्डन उर्फ बबलू पिता मयालू राम टण्डन उम्र 32 साल निवासी ग्राम मुरेठी थाना मंदिर हसौद जिला रायपुर। गुंजा कटारे पति स्व. करण कटारे उम्र 30 साल निवासी ग्राम कुरूद भांठापारा थाना मंदिर हसौद रायपुर।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज

