नई दिल्ली। इसकी कोई भी भविष्यवाणी नहीं कर सकता कि कौन सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर चलेगी, कौन सी फिल्म हिट होगी या फ्लॉप। फिलहाल अहान पांडे और अनीत पडड् की डेब्यू फिल्म सैयारा ने टिकट खिड़की पर तहलका मचाया हुआ है। किसी ने सोचा भी नहीं था कि मामूली बजट में बनी एक रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म बॉलीवुड में सुनामी ला देगी। वाकई ‘सैयारा’ ने कमाल कर दिखाया है। अहान पांडे और अनीत पड्डा की लव स्टोरी वाली इस फिल्म ने पहले ही वीकेंड में देश ही नहीं दुनियाभर में इतिहास रच दिया है और ऐसा रिकॉर्ड बना लिया है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है।
‘सैयारा’ ने वर्ल्डवाइड 100 करोड़ का आंकड़ा किया पार
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को सैयारा ने शनिवार के मुकाबले 37 करोड़ रुपये की कमाई की। शुक्रवार को फिल्म ने 21 करोड़ रुपये से शुरुआत की थी। शनिवार को फिल्म ने अच्छी बढ़त दर्ज की और 24 करोड़ रुपये कमाए। विदेशों में कमाई के साथ, मोहित सूरी की फिल्म ने 64 करोड़ रुपये की कमाई की। रविवार को फिल्म की कुल कमाई 101 करोड़ रुपये हो गई है। दुनिया भर में कुल कमाई का फाइनल आंकड़ा 105-108 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है।
‘सैयारा’ की रविवार की ऑक्यूपेंसी
ऑक्यूपेंसी की बात करें तो, रविवार को सैयारा की औसत ऑक्यूपेंसी 68.46% रही। सुबह के शो में ऑक्यूपेंसी 38.70% रही। दोपहर के शो में ऑक्यूपेंसी 78.53% रही।।शाम के शो में ऑक्यूपेंसी 88.15% रही। स्ट्रॉन्ग ट्रेंड को देखते हुए, सैयारा का पहला हफ़्ता दुनिया भर में 130-145 करोड़ रुपये के बीच रह सकता है।
साल की दूसरी सबसे तेज शतक लगाने वाली फिल्म बनी ‘सैयारा’
‘सैयारा’ साल 2025 की दूसरी फिल्म बन गई जिसने पहले तीन दिनों में शतक पार कर लिया है। इससे पहले विक्की कौल की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘छावा’ ने वर्ल्डवाइड तीन दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा छू लिया था। वहीं ‘सैयारा’ के पहले हफ्ते में 150 करोड़ तक का आंकड़ा छूने की उम्मीद है।
सैयारा के बारे में
मोहित सूरी द्वारा निर्देशित ‘सैयारा’ 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी। ये फिल्म एक महत्वाकांक्षी पत्रकार वाणी बत्रा और सबसे बड़े सिंगर बनने का सपना देखने वाले कृष कपूर की कहानी है। उनकी दुनियाएं आपस में टकराती हैं और वे एक-दूसरे के प्यार में पागल हो जाते हैं। हालांकि, इनकी लव स्टोरी में कई मुश्किलें आती हैं। सैयारा इस बारे में है कि कैसे प्यार मुश्किलों पर जीत हासिल कर सकता है।
Trending
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई
- सुशासन तिहार 2026: जन समस्या निवारण शिविरों से मिल रहा त्वरित समाधान, जशपुर में 80 पेंशन आवेदन स्वीकृत, दिव्यांग को मिली ट्राई-सायकिल
- सुशासन तिहार 2026 : सरबकोम्बो और अमडीहा में 27 मई को लगेगा जनसमस्या निवारण शिविर’
- अधिकारियों को गाली देकर जनता को बहला रहे मंत्री, जनता को रिज़ल्ट चाहिए, रील नहीं- भूपेश बघेल
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नक्सल मुक्त जिलों के भवनविहीन आंगनबाड़ी केन्द्रों को मिलेंगे पक्के भवन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी शुभकामनाएं
- राज्यपाल रमेन डेका ने की ‘पीएम-जनमन’ योजना समीक्षा
- ‘अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय


