Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    ‘मन की बात’ देशवासियों को प्रेरित करने और सकारात्मक बदलाव का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    November 29, 2026

    खैरागढ़ में उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कार्यकर्ताओं संग सुनी ‘मन की बात’, युवाओं और डिजिटल सुरक्षा पर रहा विशेष जोर

    November 29, 2026

    आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी विशोकानंद भारती महाराज के ब्रह्मलीन होने पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने जताया गहरा शोक

    November 29, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • ‘मन की बात’ देशवासियों को प्रेरित करने और सकारात्मक बदलाव का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • खैरागढ़ में उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कार्यकर्ताओं संग सुनी ‘मन की बात’, युवाओं और डिजिटल सुरक्षा पर रहा विशेष जोर
    • आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी विशोकानंद भारती महाराज के ब्रह्मलीन होने पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने जताया गहरा शोक
    • मातृ पोषण जनसंचार अभियान का शुभारंभ करेंगी मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
    • मुंगेली में कल भाजपा किसान मोर्चा का महामंथन: जिला कार्यसमिति बैठक एवं कार्यशाला में जुटेंगे दिग्गज
    • लोकतंत्र की आधारशिला पर मंथन: मुंगेली में संविधान दिवस के अवसर पर संगोष्ठी और संकल्प कार्यक्रम आयोजित
    • कांकेर के मेंड्रा जंगल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8 लाख के इनामी DVCM चंदर कतलाम समेत 5 माओवादी गिरफ्तार, मंगेश फरार
    • सर्दियों में फॉलो करें आयुर्वेद के ये नियम, बीमारियों से बचाव और हेल्दी रहेगी स्किन
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » ‘मन की बात’ देशवासियों को प्रेरित करने और सकारात्मक बदलाव का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    सरगुजा

    ‘मन की बात’ देशवासियों को प्रेरित करने और सकारात्मक बदलाव का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    Khabar WorldBy Khabar WorldNovember 29, 2026No Comments0 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री ने अंबिकापुर के सरगंवा में जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों के साथ सुनी ‘मन की बात’ की 140वीं कड़ी

    सरगंवा में मिनी स्टेडियम निर्माण की घोषणा, युवाओं से नशामुक्त और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान

    खबर वर्ल्ड न्यूज-अंबिकापुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ देशवासियों को प्रेरित करने, समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने का सशक्त माध्यम बन गया है। प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम के माध्यम से देश के कोने-कोने में हो रहे नवाचारों, जनहित के प्रयासों और प्रेरणादायी उपलब्धियों को सामने लाकर लोगों को राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनने के लिए प्रेरित करते हैं।
    मुख्यमंत्री साय आज सरगुजा जिले के प्रवास के दौरान अंबिकापुर के सरगंवा स्थित पुष्प वाटिका में जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम की 140वीं कड़ी का श्रवण कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के युवाओं को खेलकूद की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरगंवा में मिनी स्टेडियम निर्माण की घोषणा की। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और अपनी ऊर्जा एवं प्रतिभा का उपयोग प्रदेश के विकास में करने का आह्वान किया।
    मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘मन की बात’ के माध्यम से एक परिवार के मुखिया की तरह देशवासियों से आत्मीय संवाद करते हैं। वे न केवल देश की उपलब्धियों को साझा करते हैं, बल्कि समाज के सामने मौजूद चुनौतियों के समाधान के लिए भी नागरिकों को जागरूक और प्रेरित करते हैं। यही कारण है कि यह कार्यक्रम जन-जन से जुड़कर एक व्यापक जनआंदोलन का स्वरूप ले चुका है।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने आज के कार्यक्रम में युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया। उन्होंने फिट इंडिया अभियान, साइकिलिंग और खेलों में भारत की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए युवाओं को शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से सशक्त और अनुशासित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा शक्ति ही विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का सबसे बड़ा आधार है।
    मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री ने शासकीय कर्मचारियों की कार्यक्षमता और कौशल विकास के लिए संचालित आईगॉट कर्मयोगी डिजिटल प्लेटफॉर्म की उपयोगिता पर भी प्रकाश डाला। यह प्लेटफॉर्म शासकीय सेवाओं को अधिक दक्ष, प्रभावी और नागरिक-केंद्रित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। प्रधानमंत्री ने संचार साथी पोर्टल के माध्यम से गुम हुए मोबाइल फोन का पता लगाने तथा साइबर धोखाधड़ी से बचाव के उपायों की जानकारी देकर डिजिटल जागरूकता का भी संदेश दिया।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने भारतीय गुड़, चॉकलेट और ऊंटनी के दूध से जुड़े नवाचारों एवं स्टार्टअप का उल्लेख कर यह संदेश दिया है कि स्थानीय संसाधनों, परंपरागत उत्पादों और नए विचारों के माध्यम से उद्यमिता एवं स्वरोजगार की व्यापक संभावनाएं विकसित की जा सकती हैं।
    छत्तीसगढ़ के नवाचारी प्रयासों को ‘मन की बात’ से मिली राष्ट्रीय पहचान
    मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के पूर्ववर्ती प्रसारणों में बस्तर पंडुम, कोरिया जिले के जल संचय अभियान और ‘हर घर मुनगा’ जैसे नवाचारी प्रयासों की सराहना की है। प्रधानमंत्री द्वारा इन प्रयासों का उल्लेख किए जाने से छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति, पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी से जुड़ी पहलों को राष्ट्रीय पहचान मिली है। इससे प्रदेशवासियों का उत्साह बढ़ा है और अन्य क्षेत्रों को भी ऐसे सकारात्मक कार्यों की प्रेरणा मिली है।
    युवाओं की प्रतिभा को निखारने और खेल सुविधाओं के विस्तार पर जोर
    मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को शिक्षा, खेल, कौशल विकास और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश के ग्रामीण और दूरस्थ अंचलों में भी खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता उन्हें उचित मंच, प्रशिक्षण और सुविधाएं उपलब्ध कराने की है। सरगंवा में मिनी स्टेडियम का निर्माण इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा। उन्होंने युवाओं से नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर खेलों और रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ने का आग्रह किया।
    जनकल्याण और विकास के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार
    मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार सुशासन, जनकल्याण और समावेशी विकास के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की लाखों महिलाओं को प्रतिमाह आर्थिक सहायता प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाया जा रहा है। वहीं बस्तर में नक्सलवाद के विरुद्ध मिली सफलताओं से शांति, विश्वास और विकास का नया वातावरण निर्मित हो रहा है।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्राकृतिक और खनिज संपदा से समृद्ध रत्नगर्भा भूमि है। राज्य सरकार इस संपदा से प्राप्त राजस्व का उपयोग जनकल्याण, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और रोजगार के नए अवसरों के सृजन के लिए कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की समृद्धि का वास्तविक अर्थ तभी है, जब विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
    मुख्यमंत्री ने किया रुद्राक्ष का पौधरोपण, स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन
    इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने पुष्प वाटिका में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत रुद्राक्ष का पौधा रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रकृति का संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम स्थल पर आयोजित स्वास्थ्य शिविर में नागरिकों की स्वास्थ्य जांच के साथ गैर-संचारी रोगों (एनसीडी) की स्क्रीनिंग भी की गई।
    इस अवसर पर पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, छत्तीसगढ़ वन विकास निगम के अध्यक्ष रामसेवक पैकरा, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव, लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज, सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह, नगर निगम महापौर श्रीमती मंजूषा भगत एवं सभापति हरमिंदर टिन्नी सहित अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देकर खेल संस्कृति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य: मंत्री राजेश अग्रवाल

    November 27, 2026

    खेल से मिलता है आत्मविश्वास, अच्छा स्वास्थ्य, अनुशासन, योग्यता और सम्मान : अरुण साव

    November 27, 2026

    डिजिटल सुविधा से आसान हुआ धान विक्रय, घर बैठे ऑनलाइन टोकन प्राप्त कर उपार्जन केंद्र पहुंच रहे किसान

    November 27, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,170

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,348

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,345
    Don't Miss
    सरगुजा

    ‘मन की बात’ देशवासियों को प्रेरित करने और सकारात्मक बदलाव का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    By Khabar WorldNovember 29, 20260

    मुख्यमंत्री ने अंबिकापुर के सरगंवा में जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों के साथ सुनी ‘मन की बात’…

    खैरागढ़ में उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कार्यकर्ताओं संग सुनी ‘मन की बात’, युवाओं और डिजिटल सुरक्षा पर रहा विशेष जोर

    November 29, 2026

    आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी विशोकानंद भारती महाराज के ब्रह्मलीन होने पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने जताया गहरा शोक

    November 29, 2026

    मातृ पोषण जनसंचार अभियान का शुभारंभ करेंगी मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

    November 29, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    ‘मन की बात’ देशवासियों को प्रेरित करने और सकारात्मक बदलाव का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    November 29, 2026

    खैरागढ़ में उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कार्यकर्ताओं संग सुनी ‘मन की बात’, युवाओं और डिजिटल सुरक्षा पर रहा विशेष जोर

    November 29, 2026

    आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी विशोकानंद भारती महाराज के ब्रह्मलीन होने पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने जताया गहरा शोक

    November 29, 2026

    मातृ पोषण जनसंचार अभियान का शुभारंभ करेंगी मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

    November 29, 2026

    मुंगेली में कल भाजपा किसान मोर्चा का महामंथन: जिला कार्यसमिति बैठक एवं कार्यशाला में जुटेंगे दिग्गज

    November 29, 2026

    लोकतंत्र की आधारशिला पर मंथन: मुंगेली में संविधान दिवस के अवसर पर संगोष्ठी और संकल्प कार्यक्रम आयोजित

    November 29, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.