हिंदू धर्म में दीपावली का पर्व बेहद खास और शुभ माना जाता है। हर साल कार्तिक अमावस्या की रात दीपों से घर-आंगन रोशन किया जाता है। मान्यता है कि इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा करने पर जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली आती है। दीपावली की रात को मां लक्ष्मी के आगमन और उनकी कृपा प्राप्त करने के लिए विशेष माना गया है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार, इस रात कुछ खास उपाय और टोटके करने से आर्थिक परेशानियां दूर होने तथा घर में धन-धान्य बढ़ने की मान्यता है। आइए जानते हैं दीपावली की रात किए जाने वाले ऐसे ही खास उपाय, जिन्हें गुप्त रूप से करना शुभ माना जाता है।
कब मनाई जाएगी दीपावली
कार्तिक अमावस्या तिथि 8 नवंबर को सुबह 11 बजकर 27 मिनट से लेकर 9 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 31 मिनट तक रहने वाली है। ऐसे में दिवाली का त्योहार 8 नवंबर दिन रविवार को मनाया जाएगा। लक्ष्मी पूजन की बात करें तो शाम 5:54 बजे से लेकर रात 7:50 बजे तक पूजा का शुभ मुहूर्त रहने वाला है।
जरूर करे ये 5 उपायः
1. मान्यताओं के अनुसार दिवाली की रात पांच-पांच सुपारी, हल्दी की गांठ, कौड़ी और गोमती चक्र को एक लाल कपड़े में बांधकर पूजा स्थल पर रख दें। लक्ष्मी-गणेश पूजा के बाद इसे घर या दुकान की चौखट पर बांध देने से धन और सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
2. दिवाली की रात अमावस्या होती है। मान्यताओं के अनुसार दिवाली की शाम सिंदूर, दही और साबुत उड़द लेकर पीपल की जड़ में रख कर एक दीप जला देने से आर्थिक समस्याएं दूर हो सकती हैं।
3. अगर दुकान व व्यापार में परेशानी चल रही है तो एक साबुत फिटकरी लें और दीपावली की रात को उसको दुकान में चारों ओर घुमाएं। इसके बाद किसी भी दुकान पर उत्तर दिशा की ओर फेंक दें। ऐसा करने से नजर दोष दूर होगी और दुकान में अच्छी बिक्री भी होगी।
4. दीवाली की रात माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए उनके सामने देशी घी के सात या नौ मुख वाले दीपक जालाने चाहिए। मान्यताओं के अनुसार ऐसा करने से परिवार के सभी सदस्यों की आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।
5. दीपावली के दिन काली मिर्च के 7 या 11 दाने लेकर अपने और अपने परिवार के सदस्यों के सिर पर से 7 बार घड़ी के विपरित दिशा में घूमाकर दक्षिण दिशा में घर से बाहर फेक दें। ऐसा करने से धन धान्य में वृद्धि होगी और शत्रुओं से भी मुक्ति मिलेगी।
Trending
- वनग्राम गुनापुर में प्रयास की टीम ने ग्रामीणों एवं बच्चों के साथ मनाई दीपावली, उपहार पाकर खिले बच्चों के चेहरे
- दीपावली पर महालक्ष्मी की कृपा पाने के 5 अचूक गुप्त उपाय: आर्थिक तंगी से मिलेगा छुटकारा
- मोहम्मद शमी का टेस्ट क्रिकेट से संन्यास: रेड बॉल को कहा अलविदा, जानिए IPL और व्हाइट बॉल फॉर्मेट में क्या होगा अगला कदम
- दिवाली पर पटाखे जलाते समय त्वचा झुलसने पर तुरंत क्या करें और क्या नहीं? डॉक्टर ने दी जरूरी सलाह
- बीजापुर जिले में खाद्य सुरक्षा नियमों की अनदेखी पर प्रशासन का बड़ा चाबुक: 5 प्रतिष्ठानों पर ₹9,500 की चालानी कार्रवाई, बिना लाइसेंस मिठाई बनाने पर लगा जुर्माना
- रायपुर में 8 नवंबर को महावीर निर्वाण दिवस पर मांस-मटन की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध: उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई
- छत्तीसगढ़ में ठंड की दस्तक: अगले 3 दिनों में 1 से 3 डिग्री तक गिरेगा तापमान, अंबिकापुर सबसे ठंडा
- बिलासपुर में एआई (AI) का दुरुपयोग कर ब्लैकमेलिंग और उगाही करने वाले ‘द हनी बैजर न्यूज’ का संचालक दीपक टंडन गिरफ्तार


