खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आदेश के पालन में महावीर निर्वाण दिवस के अवसर पर 8 नवंबर 2026, रविवार को रायपुर नगर निगम के संपूर्ण क्षेत्र में मांस-मटन की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इस संबंध में नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग की ओर से आदेश जारी किया गया है। आदेश के तहत शहर के सभी पशुवध गृह और मांस-मटन की दुकानें बंद रहेंगी।
महावीर निर्वाण दिवस पर प्रतिबंध के आदेश का पालन सुनिश्चित कराने के लिए नगर निगम के जोन स्वास्थ्य अधिकारी और जोन स्वच्छता निरीक्षक अपने-अपने क्षेत्रों में निगरानी करेंगे। इसके लिए मांस-मटन की दुकानों का लगातार निरीक्षण किया जाएगा, ताकि प्रतिबंध का प्रभावी ढंग से पालन हो सके।
वहीं महापौर मीनल चौबे के निर्देश पर होटलों में भी मांस-मटन की बिक्री पर प्रतिबंध का सख्ती से पालन कराया जाएगा। यदि कोई होटल या प्रतिष्ठान इस दिन मांस-मटन बेचते हुए पाया जाता है, तो मौके पर ही मांस-मटन जब्त कर संबंधित व्यक्ति या संस्था के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Trending
- दीपावली पर महालक्ष्मी की कृपा पाने के 5 अचूक गुप्त उपाय: आर्थिक तंगी से मिलेगा छुटकारा
- मोहम्मद शमी का टेस्ट क्रिकेट से संन्यास: रेड बॉल को कहा अलविदा, जानिए IPL और व्हाइट बॉल फॉर्मेट में क्या होगा अगला कदम
- दिवाली पर पटाखे जलाते समय त्वचा झुलसने पर तुरंत क्या करें और क्या नहीं? डॉक्टर ने दी जरूरी सलाह
- बीजापुर जिले में खाद्य सुरक्षा नियमों की अनदेखी पर प्रशासन का बड़ा चाबुक: 5 प्रतिष्ठानों पर ₹9,500 की चालानी कार्रवाई, बिना लाइसेंस मिठाई बनाने पर लगा जुर्माना
- रायपुर में 8 नवंबर को महावीर निर्वाण दिवस पर मांस-मटन की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध: उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई
- छत्तीसगढ़ में ठंड की दस्तक: अगले 3 दिनों में 1 से 3 डिग्री तक गिरेगा तापमान, अंबिकापुर सबसे ठंडा
- बिलासपुर में एआई (AI) का दुरुपयोग कर ब्लैकमेलिंग और उगाही करने वाले ‘द हनी बैजर न्यूज’ का संचालक दीपक टंडन गिरफ्तार
- आज गृहग्राम बगिया जाएंगे मुख्यमंत्री साय


