Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    दीपावली पर महालक्ष्मी की कृपा पाने के 5 अचूक गुप्त उपाय: आर्थिक तंगी से मिलेगा छुटकारा

    November 7, 2026

    मोहम्मद शमी का टेस्ट क्रिकेट से संन्यास: रेड बॉल को कहा अलविदा, जानिए IPL और व्हाइट बॉल फॉर्मेट में क्या होगा अगला कदम

    November 7, 2026

    दिवाली पर पटाखे जलाते समय त्वचा झुलसने पर तुरंत क्या करें और क्या नहीं? डॉक्टर ने दी जरूरी सलाह

    November 7, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • दीपावली पर महालक्ष्मी की कृपा पाने के 5 अचूक गुप्त उपाय: आर्थिक तंगी से मिलेगा छुटकारा
    • मोहम्मद शमी का टेस्ट क्रिकेट से संन्यास: रेड बॉल को कहा अलविदा, जानिए IPL और व्हाइट बॉल फॉर्मेट में क्या होगा अगला कदम
    • दिवाली पर पटाखे जलाते समय त्वचा झुलसने पर तुरंत क्या करें और क्या नहीं? डॉक्टर ने दी जरूरी सलाह
    • बीजापुर जिले में खाद्य सुरक्षा नियमों की अनदेखी पर प्रशासन का बड़ा चाबुक: 5 प्रतिष्ठानों पर ₹9,500 की चालानी कार्रवाई, बिना लाइसेंस मिठाई बनाने पर लगा जुर्माना
    • रायपुर में 8 नवंबर को महावीर निर्वाण दिवस पर मांस-मटन की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध: उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई
    • छत्तीसगढ़ में ठंड की दस्तक: अगले 3 दिनों में 1 से 3 डिग्री तक गिरेगा तापमान, अंबिकापुर सबसे ठंडा
    • बिलासपुर में एआई (AI) का दुरुपयोग कर ब्लैकमेलिंग और उगाही करने वाले ‘द हनी बैजर न्यूज’ का संचालक दीपक टंडन गिरफ्तार
    • आज गृहग्राम बगिया जाएंगे मुख्यमंत्री साय
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » दिवाली पर पटाखे जलाते समय त्वचा झुलसने पर तुरंत क्या करें और क्या नहीं? डॉक्टर ने दी जरूरी सलाह
    बिज़नेस

    दिवाली पर पटाखे जलाते समय त्वचा झुलसने पर तुरंत क्या करें और क्या नहीं? डॉक्टर ने दी जरूरी सलाह

    Khabar WorldBy Khabar WorldNovember 7, 2026No Comments0 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली। दिवाली पर बच्चे पटाखे और आतिशबाजी जलाने को लेकर काफी उत्साहित रहते हैं। इस दौरान थोड़ी सी लापरवाही भी उनके लिए परेशानी का कारण बन सकती है। कई बार पटाखे जलाते समय बच्चों के हाथ, चेहरे या शरीर के दूसरे हिस्सों पर जलने की चोट लग जाती है। ऐसी स्थिति में माता-पिता घबराकर टूथपेस्ट, हल्दी या बर्फ जैसे घरेलू उपाय करने लगते हैं, जबकि शुरुआत के 15 से 20 मिनट बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। सही समय पर प्राथमिक उपचार मिलने से त्वचा को होने वाले नुकसान को कम किया जा सकता है। इसी बारे में फरीदाबाद के अमृता अस्पताल की त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉक्टर पंखुरी दुदानी ने जरूरी जानकारी दी है।
    जलने पर सबसे पहले करें ये काम
    डॉक्टर पंखुरी बताती हैं कि पटाखे से त्वचा जलने का थोड़ा भी शक हो या सिर्फ लालपन दिखाई दे, तो तुरंत प्रभावित हिस्से को बहते हुए पानी के नीचे रखना चाहिए। हाथ, चेहरा या शरीर का कोई भी हिस्सा जला हो, उसे कम से कम 15 से 20 मिनट तक ठंडे पानी से धोना जरूरी है। इसके लिए बर्फ का सीधा इस्तेमाल करने के बजाय बहता हुआ पानी ज्यादा बेहतर है। ठंडे पानी में बर्फ डालकर भी प्रभावित हिस्से को रखा जा सकता है। इसके बाद चोट की गंभीरता को देखते हुए नजदीकी अस्पताल पहुंचना चाहिए।
    टूथपेस्ट और हल्दी लगाने से बचें
    डॉक्टर पंखुरी बताती हैं कि अक्सर लोग जलने पर टूथपेस्ट, हल्दी या बर्फ लगा देते हैं, इन घरेलू उपायों से खास फायदा नहीं मिलता। टूथपेस्ट लगाने से डॉक्टर को जले हुए हिस्से की जांच करने में भी परेशानी होती है। डॉक्टर पंखुरी ने सिल्वर आधारित कोलॉइडल ऑइंटमेंट का उदाहरण देते हुए सिल्वरेक्स का जिक्र किया। इसे ठंडक पहुंचाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। अस्पताल ले जाते समय प्रभावित हिस्से को साफ गीले सूती कपड़े में लपेटकर ले जाना बेहतर है।
    फफोले पड़ने पर बिल्कुल न करें ये गलती
    डॉक्टर पंखुरी बताती हैं कि जलने के बाद त्वचा पर फफोले पड़ जाएं तो उन्हें खुद से फोड़ने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। फफोले पड़ना गंभीर जलने का संकेत हो सकता है। ऐसी स्थिति में अस्पताल जाकर इलाज कराना जरूरी है। जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञ संक्रमण से बचाव के लिए एंटीबायोटिक लगाकर पट्टी करते हैं। अगर फफोले की वजह से परेशानी हो रही है, तो डॉक्टर उसे सुरक्षित तरीके से खोल सकते हैं। उसके ऊपर की त्वचा को खुद से हटाना भी ठीक नहीं है।
    दर्द न होना भी हो सकता है गंभीर संकेत
    डॉक्टर पंखुरी बताती हैं कि कई बार जलने का निशान छोटा दिखाई देता है, लेकिन अंदर की त्वचा को गहरा नुकसान पहुंचा होता है। अगर दर्द 15 से 20 मिनट से ज्यादा बना रहे, फफोले पड़ जाएं या बिल्कुल दर्द महसूस न हो और त्वचा पर कालापन दिखाई दे, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। गहरे बर्न में नसों को नुकसान पहुंचने के कारण दर्द महसूस नहीं होता। ऐसे में बच्चा सामान्य रूप से खेल रहा हो, तब भी उसे अस्पताल ले जाना जरूरी है।
    चेहरे और हाथ पर जलने को न करें नजरअंदाज
    डॉक्टर पंखुरी बताती हैं कि चेहरे, आंखों के आसपास और हाथ की उंगलियों पर पटाखे से जलना ज्यादा गंभीर हो सकता है। इन हिस्सों में चोट लगने से त्वचा के साथ शरीर की बनावट और काम करने की क्षमता पर भी असर पड़ सकता है। खासकर हाथ में चोट लगने पर समय पर इलाज नहीं मिलने से ऐसी परेशानी हो सकती है, जिसे बाद में ठीक करना मुश्किल हो जाता है। इसलिए सबसे पहले प्रभावित हिस्से को बहते पानी से ठंडा करें, फिर साफ गीले कपड़े में लपेटकर जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचें और विशेषज्ञ से इलाज कराएं।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    सर्दियों में सेहत का खजाना: संतरे से भी ज्यादा विटामिन सी वाले अमरूद समेत ये 7 मौसमी फल बनाएंगे आपको सुपर-हेल्दी

    November 6, 2026

    बदलते मौसम में वरदान है तुलसी: आयुर्वेद में इसे क्यों कहा जाता है ‘औषधियों की महारानी’, जानिए इसके अचूक फायदे और सही तरीका

    November 5, 2026

    पटाखों से दूर रहे यह लोग, जानलेवा हो सकता है इसका धुआं

    November 4, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,170

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,346

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,344
    Don't Miss
    धर्म आध्यात्म

    दीपावली पर महालक्ष्मी की कृपा पाने के 5 अचूक गुप्त उपाय: आर्थिक तंगी से मिलेगा छुटकारा

    By Khabar WorldNovember 7, 20260

    हिंदू धर्म में दीपावली का पर्व बेहद खास और शुभ माना जाता है। हर साल…

    मोहम्मद शमी का टेस्ट क्रिकेट से संन्यास: रेड बॉल को कहा अलविदा, जानिए IPL और व्हाइट बॉल फॉर्मेट में क्या होगा अगला कदम

    November 7, 2026

    दिवाली पर पटाखे जलाते समय त्वचा झुलसने पर तुरंत क्या करें और क्या नहीं? डॉक्टर ने दी जरूरी सलाह

    November 7, 2026

    बीजापुर जिले में खाद्य सुरक्षा नियमों की अनदेखी पर प्रशासन का बड़ा चाबुक: 5 प्रतिष्ठानों पर ₹9,500 की चालानी कार्रवाई, बिना लाइसेंस मिठाई बनाने पर लगा जुर्माना

    November 7, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    दीपावली पर महालक्ष्मी की कृपा पाने के 5 अचूक गुप्त उपाय: आर्थिक तंगी से मिलेगा छुटकारा

    November 7, 2026

    मोहम्मद शमी का टेस्ट क्रिकेट से संन्यास: रेड बॉल को कहा अलविदा, जानिए IPL और व्हाइट बॉल फॉर्मेट में क्या होगा अगला कदम

    November 7, 2026

    दिवाली पर पटाखे जलाते समय त्वचा झुलसने पर तुरंत क्या करें और क्या नहीं? डॉक्टर ने दी जरूरी सलाह

    November 7, 2026

    बीजापुर जिले में खाद्य सुरक्षा नियमों की अनदेखी पर प्रशासन का बड़ा चाबुक: 5 प्रतिष्ठानों पर ₹9,500 की चालानी कार्रवाई, बिना लाइसेंस मिठाई बनाने पर लगा जुर्माना

    November 7, 2026

    रायपुर में 8 नवंबर को महावीर निर्वाण दिवस पर मांस-मटन की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध: उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई

    November 7, 2026

    छत्तीसगढ़ में ठंड की दस्तक: अगले 3 दिनों में 1 से 3 डिग्री तक गिरेगा तापमान, अंबिकापुर सबसे ठंडा

    November 7, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.