खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान कमजोर पड़ने से छत्तीसगढ़ का मौसम अब करवट लेने लगा है। मौसम शुष्क होते ही न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) गिरावट देखने को मिल रही है। बारिश का दौर थमने के बाद हवा में ठंडक घुलने लगी है। राजधानी रायपुर में सुबह और रात के वक्त ठंड हवाएं (Cold winds) महसूस हो रही है। आने वाले दिनों में रात के तापमान में गिरावट की संभावना जताई गई है।
प्रदेश में आज से मौसम शुष्क (Dry Weather) बने रहने की मौसम विभाग ने संभावना जताई है। वहीं अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। (CG November Weather Update) इसके बाद तापमान में किसी विशेष बदलाव के आसार नहीं है।
पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। इस दौरान कोहकामेटा में सर्वाधिक 4 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस रायपुर और माना में दर्ज हुआ। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया।
रायपुर में साफ रहेगा आसमान-राजधानी रायपुर में 7 नवंबर को आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना है। शहर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। सुबह और रात में हल्की ठंड महसूस होने के आसार हैं।
मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी तेलंगाना और उससे सटे तटीय आंध्र प्रदेश के ऊपर ऊपरी वायु में चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। यह समुद्र तल से करीब 4.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित है। हालांकि इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ में फिलहाल किसी बड़े मौसमी बदलाव के संकेत नहीं हैं।
Trending
- दीपावली पर महालक्ष्मी की कृपा पाने के 5 अचूक गुप्त उपाय: आर्थिक तंगी से मिलेगा छुटकारा
- मोहम्मद शमी का टेस्ट क्रिकेट से संन्यास: रेड बॉल को कहा अलविदा, जानिए IPL और व्हाइट बॉल फॉर्मेट में क्या होगा अगला कदम
- दिवाली पर पटाखे जलाते समय त्वचा झुलसने पर तुरंत क्या करें और क्या नहीं? डॉक्टर ने दी जरूरी सलाह
- बीजापुर जिले में खाद्य सुरक्षा नियमों की अनदेखी पर प्रशासन का बड़ा चाबुक: 5 प्रतिष्ठानों पर ₹9,500 की चालानी कार्रवाई, बिना लाइसेंस मिठाई बनाने पर लगा जुर्माना
- रायपुर में 8 नवंबर को महावीर निर्वाण दिवस पर मांस-मटन की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध: उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई
- छत्तीसगढ़ में ठंड की दस्तक: अगले 3 दिनों में 1 से 3 डिग्री तक गिरेगा तापमान, अंबिकापुर सबसे ठंडा
- बिलासपुर में एआई (AI) का दुरुपयोग कर ब्लैकमेलिंग और उगाही करने वाले ‘द हनी बैजर न्यूज’ का संचालक दीपक टंडन गिरफ्तार
- आज गृहग्राम बगिया जाएंगे मुख्यमंत्री साय


