नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज अब अंतिम पड़ाव में है। रविवार, 1 नवंबर को हैमिल्टन के सेडन मार्क में दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज का पांचवां व अंतिम मैच खेला जाएगा। सीरीज पहले ही टीम इंडिया के नाम हो चुकी है। फिर भी दोनों टीमें जीत के साथ इस सीरीज का अंत करना चाहेंगी। एक बार फिर हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद है।
माना जा रहा है कि सीरीज के अंतिम मैच में टीम इंडिया कुछ बदलाव के साथ उतर सकती है। 15 साल के तूफानी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को एक बार फिर प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है। वहीं चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव को भी मौका मिलने की चर्चा है। फिलहाल अभी तक औपचारिक रूप से ऐसी घोषणा नहीं की गई है।
भारत ने 2026 में 39 मैचों में 11 बार 200 से ज्यादा रन दिए हैं। यह टी20 क्रिकेट के इतिहास में किसी भी टीम का एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा बार 200 से ज्यादा रन बनवाने का रिकॉर्ड है।
न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स ने भी अपनी शानदार बल्लेबाजी से इतिहास रचा है। वह इस सीरीज में अब तक दो अर्धशतक और एक शतक लगा चुके हैं। उनके नाम चार मैचों में 276 रन हैं। वह भारत के खिलाफ एक टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं।
पिच रिपोर्ट
हैमिल्टन के सेडन पार्क में खूब चौके-छक्के लगते हैं। यहां की सपाट पिच बल्लेबाजों को खूब रास आती है। वहीं छोटी बाउंड्री होने की वजह से भी बल्लेबाजों को छक्के-चौके लगाने में आसानी होती है। मैच की टाइमिंग के हिसाब से दूसरी पारी में यहां गेंदबाजी करना मुश्किल होगा, क्योंकि ओस का प्रभाव काफी रह सकता है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है। जैसा कि इस सीरीज के सभी मैचों में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने किया है।
मैच प्रिडिक्शन
हमारा मैच प्रिडिक्शन मीटर कह रहा है कि इस मैच में भी कांटे की टक्कर होगी। भले ही न्यूजीलैंड ने चौथा टी20 मैच जीत लिया था, लेकिन पांचवें टी20 में टीम इंडिया की जीत के चांस ज्यादा हैं। मुकाबला 60-40 का ही है। जो भी टीम चेज करेगी, उसके जीत के चांस ज्यादा रहेंगे।
पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन- अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन/वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी/शिवम दुबे, नमन धीर, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव/भुवनेश्वर कुमार और मयंक यादव
पांचवें टी20 के लिए न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन- टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, डैरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, जैकब डफी और मैथ्यू फिशर
Trending
- राज्योत्सव विवाद: सांसद संतोष पांडेय ने कांग्रेस पर कसा तीखा तंज, बोले- ‘कालनेमि जैसा ढोंगी है इनका छत्तीसगढ़ प्रेम’
- छत्तीसगढ़ के मीडिया कर्मियों के लिए बड़ी पहल: ‘स्वास्थ्य एवं दुर्घटना समूह बीमा योजना-2026’ का प्रारूप जारी, 30 नवंबर तक दें सुझाव
- PM मोदी के संदेश पर CM साय का आभार: ‘नक्सलवाद के अंधकार से निकलकर शांति और समृद्धि की ओर बढ़ा छत्तीसगढ़’
- फाइनल में मैनपाट टाइटन्स का सामना संस्कारधानी स्ट्राइकर्स से, कड़े मुकाबले में बैलाडीला बुल्स को 3-1 से हराया
- छत्तीसगढ़ ने पूरे किए स्थापना के 26 गौरवशाली वर्ष: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई, विकसित छत्तीसगढ़ 2047 और शांति-विकास के नए दौर पर विशेष जोर
- अहोई अष्टमी व्रत : संतान की लंबी उम्र और आरोग्यता का महापर्व-साहूकारनी की कथा, ‘स्याहू माता’ की महिमा और लोक-आस्था का संपूर्ण विश्लेषण
- पांचवें टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
- लिवर और पेट की सफाई के लिए महंगे डिटॉक्स जूस और सप्लीमेंट्स की जरूरत नहीं: शरीर खुद करता है नेचुरल डिटॉक्स, बस बदलें ये 5 आदतें


